IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती बाहर? क्या होगी रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ केकेआर की प्लेइंग इलेवन
नई दिल्ली: IPL 2026 अब प्लेऑफ के करीब पहुंच रहा है. और अब मुकाबला कड़ा हो गया है. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालेंगे तो पाएंगे तो अब एक हार किसी भी टीम के लिए रास्ते में बड़ी अड़चन पैदा कर सकता है. आईपीएल में आज सीजन का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट...
Published On May 13, 2026, 03:04 PM IST
Last UpdatedMay 13, 2026, 03:04 PM IST
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में क्या होगी प्लेइंग इलेवन
नई दिल्ली: IPL 2026 अब प्लेऑफ के करीब पहुंच रहा है. और अब मुकाबला कड़ा हो गया है. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालेंगे तो पाएंगे तो अब एक हार किसी भी टीम के लिए रास्ते में बड़ी अड़चन पैदा कर सकता है. आईपीएल में आज सीजन का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है. यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा.
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है. लेकिन वह निश्चिंत नहीं हो सकती. एक हार उसके लिए परेशानी में इजाफा कर सकती है. और प्लेऑफ का इंतजार बढ़ा सकती है. साथ ही अब चोटी की टीमें पहले दो स्थान पर बने रहना चाहेंगी. क्योंकि वहां एक मौका ज्यादा मिलता है. वहीं, दूसरी ओर बात अगर कोलकाता नाइट राइडर्स करें तो टीम पांच हार और एक रद्द मैच के बाद लगातार चार मैच जीती है. और लीग के दूसरे चरण में टीम की रफ्तार और लय से कई जानकार प्रभावित हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के चार मैच बाकी हैं और अभी बात उसके हाथ से निकली नहीं है. और अगर टीम इसे नियंत्रित कर पाती है तो प्लेऑफ की बात बन सकती है.
हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ी चुनौती उसके स्टार खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस है. चक्रवर्ती ने पिछले पांच मैचों में 10 विकेट लिए हैं. लेकिन दिल्ली में उनके पैर में चोट लग गई थी. और इसके बाद टीम होटल में वह स्टिक के साथ घूम रहे थे. KKR के सहायक कोच शेन वॉटसन ने कहा कि वरुण के पैर में सूजन है. चक्रवर्ती ट्रेनिंग में भी नहीं थे. केकेआर के पास प्रशांत सोलंकी के रूप में एक लेग स्पिन विकल्प है. उन्होंने आखिरी आईपीएल मैच 2022 में खेला था. इसके साथ ही दक्ष कामरा स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन उनकी गेंदबाजी वरुण जैसी है.
वहीं रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए दिक्कत फिल सॉल्ट की गैरमौजूदगी एक परेशानी है. सॉल्ट 18 अप्रैल के बाद से नहीं खेले हैं. वह स्कैन के लिए इंग्लैंड लौट गए थे. वह अब भी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. सुयश शर्मा ने भी बीते सात मैचों में तीन विकेट लिए हैं. क्या टीम उन्हें मौका देगी. यह भी सवाल है. अगर वह नहीं खेलते हैं तो गेंदबाजी में टीम को विकल्प देखने होंगे.
कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (संभावित)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित टीम
जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित टीम
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, 10 कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, प्रशांत सोलंकी