• Home
  • News
  • IPL 2026 RCB vs SRH Match number 1 Preview and Best Playing 11 at Chinnaswamy Stadium

IPL 2026: RCB vs SRH, किसे मिलेगी सीजन के पहले मैच में जगह, क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है. देखते हैं. इस मैच में दोनों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 28, 2026, 01:23 PM IST

Published On Mar 28, 2026, 01:23 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2026, 01:23 PM IST

RCB vs SRH playing 11 team news

RCB vs SRH, प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगी जगह

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की आज शुरुआत हो रही है. शनिवार, 28 मार्च को सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के आपसी मुकाबलों को आईपीएल में पहले बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती थी लेकिन बीते कुछ साल में नजारा बदला है. दोनों टीमों के बीच कई करीबी मैच देखने को मिले हैं. बड़े स्कोर वाले मुकाबलों में रोमांच बना रहता है. जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 287 के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 262 रन बनाए थे. या सनराइजर्स ने 231 रन का स्कोर बनाया था. कुल मिलाकर सनराइजर्स और बेंगलुरु के बीच होने वाले मैचों में हालिया वक्त में बड़े स्कोर काफी बन रहे हैं. और आज भी ऐसा देखने को मिल सकता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम काफी सेटल नजर आती है. रोमारियो शेपर्ड और फिल सॉल्ट जैसे विदेशी खिलाड़ी भी आसानी से टीम में जगह बना सकते हैं. बेथल भी दो दिनों से प्रैक्टिस में नजर आ रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आरसीबी की पूरी टीम

विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्टवाल, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, रसिख डार, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, जैकब डफी, यश दयाल, अभिनंदन सिंह

आरसीबी की संभावित एकादश

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथल, रोमारियों शेपर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्म, जैकब डफी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख दिन समय होम टीम अवे टीम स्थान
1 28 मार्च शनिवार 7:30 PM IST रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
2 5 अप्रैल शनिवार 7:30 PM IST रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
3 10 अप्रैल गुरुवार 7:30 PM IST राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी
4 12 अप्रैल शनिवार 7:30 PM IST मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई
5 15 अप्रैल मंगलवार 7:30 PM IST रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ सुपर जायंट्स बेंगलुरु
6 18 अप्रैल शुक्रवार 3:30 PM IST रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु
7 24 अप्रैल गुरुवार 7:30 PM IST रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात टाइटंस बेंगलुरु
8 27 अप्रैल रविवार 7:30 PM IST दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली
9 30 अप्रैल बुधवार 7:30 PM IST गुजरात टाइटंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अहमदाबाद
10 7 मई बुधवार 7:30 PM IST लखनऊ सुपर जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ
11 10 मई शनिवार 7:30 PM IST रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस रायपुर
12 13 मई मंगलवार 7:30 PM IST रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर
13 17 मई शनिवार 3:30 PM IST पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धर्मशाला
14 22 मई गुरुवार 7:30 PM IST सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का टॉप ऑर्डर बहुत मजबूत

सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो इसका टॉप ऑर्डर बहुत मजबूत है. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन के बाद नंबर चार पर हेनरिच क्लासेन खेलेंगे. कोच डेनियल विटोरी इसकी पुष्टि कर चुके हैं. यानी इतना आक्रामक बल्लेबाजी क्रम जो किसी भी गेंदबाजी के छक्के छुड़ा सकता है. इसके बाद सलिल अरोड़ा को मौका दे सकते हैं. अरोड़ा इस सीजन से अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं. वहीं अनिकेत वर्मा और हर्ष दूबे का खेलना भी तय लग रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद को ईशान मलिंगा या लियाम लिविंगस्टन में से किसी एक को ही मौका देना होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार। जीशान अंसारी, गेंदबाज: जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, रसिख डार, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, जैकब डफी, यश दयाल, अभिनंदन सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित एकदाश

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दूबे, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल

मैच तारीख दिन समय होम टीम अवे टीम स्थान
1 28 मार्च शनिवार 7:30 PM IST रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
2 2 अप्रैल बुधवार 7:30 PM IST कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
3 5 अप्रैल शनिवार 3:30 PM IST सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद
4 11 अप्रैल शुक्रवार 3:30 PM IST पंजाब किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर
5 13 अप्रैल रविवार 7:30 PM IST सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद
6 18 अप्रैल शुक्रवार 7:30 PM IST सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद
7 21 अप्रैल सोमवार 7:30 PM IST सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद
8 25 अप्रैल शुक्रवार 7:30 PM IST राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर
9 29 अप्रैल मंगलवार 7:30 PM IST मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई
10 2 मई शुक्रवार 7:30 PM IST सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद
11 6 मई मंगलवार 7:30 PM IST सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स हैदराबाद
12 12 मई सोमवार 7:30 PM IST गुजरात टाइटंस सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद
13 18 मई रविवार 7:30 PM IST चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई
14 22 मई गुरुवार 7:30 PM IST सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैदराबाद

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – RCB का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के मैच कब और कहां होंगे

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick