• Home
  • News
  • IPL 2026 Ricky Ponting Angry on Shashank Singh after he Dropped too many Catches

IPL 2026: पहले चिल्लाए फिर गले लगाया, शशांक सिंह ने ऐसा किया कि चढ़ गया रिकी पोंटिंग का पारा

शशांक सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में कई गलतियां कीं. उनकी गलतियों पर टीम के कोच रिकी पोंटिंग भी भड़क गए. पोंटिंग का गुस्सा कैमरे पर भी कैद हो गया.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 20, 2026, 10:21 AM IST

Published On Apr 20, 2026, 10:21 AM IST

Last UpdatedApr 20, 2026, 10:21 AM IST

Shashank Singh misfielding

Shashank Singh misfielding

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अभी तक बहुत अच्छा रहा है. टीम अभी तक इस सीजन में कोई मैच नहीं हारी है. पंजाब किंग्स छह में से पांच मैच जीते हैं वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उसका मैच बारिश से धुल गया. रविवार, 19 अप्रैल को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर हुए मुकाबले में टीम ने लखनऊ सुपर जायंटस को 54 रन से हरा दिया. मैच में पंजाब की टीम का दबदबा रहा. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब टीम के कोच रिकी पोंटिंग काफी नाराज हो गए थे. मैदान पर कुछ ऐसा हुआ था जिससे पोंटिंग और अर्शदीप सिंह अपना आपा खो बैठे थे.

पंजाब किंग्स की टीम ने बनाया बड़ा स्कोर

पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या के 93 और कूपर कोनोली के 87 रन की पारी के दम पर 7 विकेट पर 254 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में लखनऊ की टीम 200 रन ही बना सकी. मैच पंजाब किंग्स ने 54 रन से जीता. टीम जीत गई. लेकिन पारी के 18वें ओवर टीम के खिलाड़ी शशांक सिंह ने कुछ ऐसा किया जिससे कोच रिकी पोंटिंग काफी नाराज हो गए. पोंटिंग इतना गुस्सा हो गए कि वह डग-आउट में खड़े हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या किया शशांक सिंह ने

मैदान पर शशांक सिंह का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. पंजाब किंग्स की टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. लेकिन शशांक सिंह ने फील्डिंग के दौरान कई गलतियां कीं. पहले उन्होंने निकोलस पूरन का कैच छोड़ा. गेंद हवा में काफी ऊंची गई थी लेकिन शशांक उसका सही अंदाजा नहीं लगा पाए. और उन्होंने कैच टपका दिया.

शशांक सिंह ने बार-बार की गलती

फिर आया पारी का 18वां ओवर, जहां शशांक एक बार फिर गलती कर बैठे. उन्होंने एडेन मार्करम के शॉट को कैच करने के बजाय उसे जाने दिया. और गेंद जाकर बाउंड्री पर लगी. इसके बाद रिकी पोंटिंग, जो डग-आउट में बैंठे थे, काफी गुस्सा हो गए. गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी अपना आपा खो बैठे. वह भी काफी नाराज दिखे. अर्शदीप सिंह वैसे भी काफी महंगे साबित हो रहे थे और बाएं हाथ के इस पेसर को अपने फील्डर से भी सपोर्ट नहीं मिला.

इसके बाद भी शशांक का दिन नहीं सुधरा. पारी के 19वें ओवर में जेवियर बारलेट की गेंद पर उन्होंने मुकुल चौधरी का कैच छोड़ा. चौधरी ने गेंद को पुल करना चाहा. लेकिन वह गेंद को टाइम नहीं कर पाए. गेंद हवा में गई. शशांक सिंह गेंद के नीचे आए. गेंद उनके दोनों हाथों में थी लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाए. ऐसे मौके पर कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. वहीं पोंटिंग काफी गुस्सा थे.

फिर रिकी पोंटिंग ने लगाया गले

बल्ले की बात करें तो शशांक ने सिर्फ 6 गेंद पर 17 रन बनाए. इस पारी में एक चौका और एक छक्का था.

मैच खत्म होने के बाद कोच रिकी पोंटिंग का गुस्सा थोड़ा शांत दिखा. उन्होंने शशांक सिंह को गले लगाया. और उनका हौसला बढ़ाया. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर भी शशांक सिंह के कंधे पर हाथ रखकर हंस रहे थे.

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. टीम के 11 अंक हैं और उसका रनरेट +1.420 का है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick