- Home
- News
- IPL 2026 Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Head to Head Who Has better record
IPL 2026: RCB के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है. हम जानते हैं कि इस मैच में कौन किस पर कितना भारी है.
Published On Mar 26, 2026, 10:18 AM IST
Last UpdatedMar 26, 2026, 10:18 AM IST
RCB vs SRH कब और कहां खेला जाएगा मैच.
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- HEAD-TO-HEAD
आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 11 मुकाबलों में आरसीबी को जीत नसीब हुई है. वहीं, 2 मुकाबले बेनतीजे रहे हैं. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी का प्रदर्शन पिछले सीजन शानदार रहा था. आरसीबी ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया था.
क्या है RCB की मजबूती और क्या है टीम की कमजोरी
कागज पर आरसीबी की टीम इस बार भी काफी दमदार नजर आ रही है. बल्लेबाजी में विराट कोहली और फिल साल्ट पिछले सीजन टीम को तूफानी शुरुआत देने में सफल रहे थे. कोहली-साल्ट की सलामी जोड़ी आगामी सीजन में भी टीमों के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती है. वहीं, देवदत्त पडिक्कल के लिए घरेलू सीजन कमाल का रहा है. पडिक्कल इस बार नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. टिम डेविड और जितेश शर्मा ने भी आईपीएल 2025 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था. वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या से इस सीजन भी टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वेंकटेश अय्यर के आने से टीम का बल्लेबाजी क्रम अब और भी ज्यादा संतुलित दिख रहा है.
बिक गई विराट कोहली की टीम RCB, जानें कितने हजार करोड़ रुपये में कौन बना नया मालिक
आरसीबी के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी. यश दयाल की सुविधाएं भी टीम को इस सीजन नहीं मिल पाएंगी. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी का प्रदर्शन भी आरसीबी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा.
सनराइजर्स की टीम की ताकत क्या है
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर होगी. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन की तिकड़ी से हैदराबाद को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान शुरुआती मुकाबलों में टीम की कमान संभालते हुए भी नजर आएंगे. हेनरिक क्लासन पिछले सीजन टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. फिनिशर के तौर पर अनिकेत वर्मा आईपीएल 2025 में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था. नीतीश कुमार रेड्डी इस सीजन शानदार प्रदर्शन के बूते छाप छोड़ना चाहेंगे, जबकि लियाम लिविंगस्टन से भी हैदराबाद टीम को काफी उम्मीदें होंगी.
IPL 2026: हर्षित राणा की जगह केकेआर में शामिल नवदीप सैनी का पहला रिएक्शन
सनराइजर्स हैदराबाद का बॉलिंग अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है. कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट तेज गेंदबाजी अटैक की कमान संभालेंगे. स्पिनर के तौर पर भी सनराइजर्स हैदराबाद के पास कोई बड़ा नाम मौजूद नहीं है. युवा स्पिनर जीशान अंसारी आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
RCB का पूरा स्क्वॉड
मुख्य कोच: एंडी फ्लावर.
पूरी टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।
SRH की पूरी टीम
मुख्य कोच: डेनियल विटोरी
पूरी टीम: ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार। जीशान अंसारी