add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

आ गया आईपीएल 2026 का शेड्यूल, 20 मैचों के दिन, वक्त और तारीख आए सामने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. बुधवार 11 मार्च 2026 को आईपीएल ने सीजन के शेड्यूल का पहला चरण जारी कर दिया. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को अब कर्नाटक सरकार ने...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 11, 2026 7:25 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. बुधवार 11 मार्च 2026 को आईपीएल ने सीजन के शेड्यूल का पहला चरण जारी कर दिया.

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को अब कर्नाटक सरकार ने हाल ही में आईपीएल के मैच आयोजित करवाने का ग्रीन सिग्नल दे दिया है. बीते साल बेंगलुरु की टीम पहली बार चैंपियन बनी थी. इसके बाद मनाए गए जश्न में मची भगदड़ में स्टेडियम के बाहर 11 लोगों की मौत हो गई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस सप्ताहंत में दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा. पहले वीकएंड पर कोई डबल हेडर नहीं है.

मैच संख्या तारीख दिन मैच (होम बनाम अवे) स्थान
1 28/03/26 शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
2 29/03/26 रविवार मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई
3 30/03/26 सोमवार राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
4 31/03/26 मंगलवार पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस मुल्लांपुर
5 01/04/26 बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
6 02/04/26 गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
7 03/04/26 शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई
8 04/04/26 शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली
9 04/04/26 शनिवार गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
10 05/04/26 रविवार सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद
11 05/04/26 रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
12 06/04/26 सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता
13 07/04/26 मंगलवार राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी
14 08/04/26 बुधवार दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस दिल्ली
15 09/04/26 गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता
16 10/04/26 शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी
17 11/04/26 शनिवार पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर
18 11/04/26 शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
19 12/04/26 रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस लखनऊ
20 12/04/26 रविवार मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं. और ये राज्य कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैदान हैं. आईपीएल ने तय किया है कि वह दो चरणों में शेड्यूल जारी करेगा. बुधवार को पहले 20 मैचों के लिए यह शेड्यूल जारी किया गया है. इसमें चार डबल-हेडर हैं. 4-5 अप्रैल के बाद 11-12 अप्रैल को डबल-हेडर होंगे.

इस चरण में सभी 10 टीमें चार-चार मैच खेलेंगी. लेकिन यह तय नहीं हो पाया है कि टीमों को किस ग्रुप में रखा गया है. जब से आईपीएल में 10 टीमें हुई हैं तब से उन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. आईपीएल में पहले टीमें अपने ग्रुप की सभी टीमों से दो बार और दूसरे ग्रुप की चार टीमों से एक और एक टीम से दो मैच खेलती रही है. इस बार मैच बढ़ने से आईपीएल में इस बार ज्यादा मैच हो सकते हैं.

यह दूसरा मौका है जब आरसीबी और सनराइजर्स की टीमों के बीच पहला मैच खेला जा रहा है. इससे पहले 2017 में दोनों टीमों के बीच पहला मैच हुआ था. SRH ने साल 2016 का खिताब जीता था और बेंगलुरु की टीम रनर्स-अप रही थी.