×

आ गया आईपीएल 2026 का शेड्यूल, देखें कब किसका मैच, RCB vs SRH में होगा पहला मैच

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं है. 28 मार्च को इसका पहला मुकाबला खेला जाएगा. सभी 10 टीमों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. खिलाड़ी कैंप में जमा होने शुरू हो गए हैं. असम, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस वजह से आईपीएल...

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं है. 28 मार्च को इसका पहला मुकाबला खेला जाएगा. सभी 10 टीमों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. खिलाड़ी कैंप में जमा होने शुरू हो गए हैं. असम, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस वजह से आईपीएल का शेड्यूल तैयार करना पेचीदा हो गया .आज आईपीेल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने पिछला सीजन जीता था. टीम ने 18 साल में पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी. वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इसे पांच-पांच बार जीत चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पांच मैच खेलने हैं. बाकी के दो मैच टीम रायपुर में खेलेगी.

आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा. और फाइनल मैच 31 मई को होगा. इसका ऐलान तो पहले ही कर दिया गया है. एक बार जब विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो जाएगा तो उसके बाद बाकी शेड्यूल भी जल्द ही आ जाएगा.

IPL 2026 शेड्यूल अनाउंसमेंट: लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा कब होगी?

IPL 2026 शेड्यूल बुधवार, 11 मार्च 2026 घोषित किया जाएगा.

IPL 2026 शेड्यूल ऐलान किस समय होगा?
आईपीएल 2026 के लिए शेड्यूल का ऐलान आज शाम 7:00 PM होगा.

आप IPL 2026 शेड्यूल ऐलान कहां देख सकते हैं?
अनाउंसमेंट का लाइव टेलीकास्ट JioHotstar और Star Sports Network पर देखा जा सकेगा.

मैच संख्या तारीख दिन मैच (होम-अवे) स्थान
1 28/03/26 शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
2 29/03/26 रविवार मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई
3 30/03/26 सोमवार राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
4 31/03/26 मंगलवार पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस मुल्लांपुर
5 01/04/26 बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
6 02/04/26 गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
7 03/04/26 शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई
8 04/04/26 शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली
9 04/04/26 शनिवार गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
10 05/04/26 रविवार सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद
11 05/04/26 रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
12 06/04/26 सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता
13 07/04/26 मंगलवार राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी
14 08/04/26 बुधवार दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस दिल्ली
15 09/04/26 गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता
16 10/04/26 शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी
17 11/04/26 शनिवार पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर
18 11/04/26 शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
19 12/04/26 रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस लखनऊ
20 12/04/26 रविवार मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई
किन दो टीमो के बीच होगा पहला मैच, इस पर तो लग चुकी है मुहर

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा.

virat Kohli practice ipl 2026, ipl schedule
आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली का वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे RCB के फैन, तैयार है रन मशीन

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. और विराट कोहली ने इस सीजन के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है. कोहली साल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का ही हिस्सा हैं. कोहली अभी भारत नहीं आए हैं. वह लंदन में रहकर ही ट्रेनिंग कर रहे हैं. और उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का एक वीडियो भी साझा किया है. इसमें विराट शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में विराट कोहली ने ‘आईपीएल 2026’ लिखा है.

राजस्थान रॉयल्स ने किया रविंद्र ज़डेजा का स्वागत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

महेंद्र सिंह धोनी पर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ का बड़ा बयान

IPL 2026: CSK के फैंस से लिए अच्छी खबर, धोनी पर टीम मैनेजमेंट ने किया बड़ा ऐलान, सीईओ ने कहा…

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ कासी विश्वनाथन (Kasi Viswanathan) ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में (MS Dhoni in IPL 2026) सभी मैच खेल सकते हैं. उनके रोल पर आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा. सीएसके सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा कि मेरे हिसाब से धोनी सीजन के सभी मैच खेलेंगे. आगे पढ़ें

Trending This Week