IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का शेड्यूल कब जारी होगा, बीसीसीआई ने बताई तारीख
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का शेड्यूल कब जारी होगा, बीसीसीआई ने बताई तारीख
बीसीसीआई पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ किसी भी तरह के टकराव की स्थिति से बचना चाहता है
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 10, 2026 6:21 PM IST
IPL 2026
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) को लेकर बड़ा अपडेट आया है. बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के शेड्यूल की तारीखों को लेकर जारी कन्फ्यूजन को खत्म कर दिया है. बीसीसीआई के मुताबिक 12 मार्च तक शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने यह जानकारी दी है. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाना है.
ऐसा समझा जा रहा है कि बीसीसीआई पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ किसी भी तरह के टकराव की स्थिति से बचना चाहता है, ऐसे में टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का अगले कुछ दिन में ऐलान हो सकता है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
12 मार्च तक आईपीएल शेड्यूल जारी करने की योजना: देवजीत सैकिया
देवजीत सैकिया ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) जारी करने की योजना बना रहे हैं, फिलहाल, हम आईपीएल के पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करने जा रहे हैं.
बीसीसीआई सचिव ने कहा कि IPL का शेड्यूल तैयार है, हम पहले 20 दिनों का शेड्यूल अनाउंस करेंगे क्योंकि हम असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव के नोटिफिकेशन का इंतज़ार कर रहे हैं, नोटिफिकेशन शायद अगले चार या पांच दिनों में आ जाएगा, जिसके बाद हम पूरा शेड्यूल अनाउंस करेंगे. देवजीत सैकिया ने कहा कि लेकिन हमने पहले 20 दिनों का शेड्यूल तैयार कर लिया है, और हम उसे 12 या 13 तारीख को अनाउंस करेंगे.
आईपीएल 2026 को लेकर तैयारियों में जुटी सभी टीमें
आईपीएल 2026 को लेकर टीमों ने अपने प्री-सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मार्च को नवलूर स्थित अपने हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर दिया है. वहीं मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक छोटा-सा तैयारी शिविर आयोजित किया था, जबकि 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने नाथद्वारा के मिराज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो बार अभ्यास सत्र आयोजित किए थे.
पंजाब किंग्स ने अबूधाबी में किया था अभ्यास
पंजाब किंग्स ने फरवरी की शुरुआत में अबू धाबी में अभ्यास किया था. फिलहाल टीम के खिलाड़ी धर्मशाला में अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 मार्च को अपने घरेलू खिलाड़ियों के साथ अपना शिविर शुरू किया था.
पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस भी आगामी सीजन के लिए अपना अभ्यास शुरू कर चुकी है. कोलकाता नाइट राइडर्स 18 मार्च को अपना प्री-सीजन शिविर शुरू करेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स के 15 मार्च से जयपुर में एक अभ्यास शिविर के लिए इकट्ठा होने की उम्मीद है. दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में हैदराबाद में एक शिविर आयोजित किया था, अब इस टीम के दिल्ली में भी एक शिविर आयोजित करने की उम्मीद है, इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ में एक तैयारी सत्र आयोजित किया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.