add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026 Schedule: कब होगी आईपीएल 2026 की शुरुआत, सोमवार को जारी होगा शेड्यूल

IPL 2026 Schedule Announced: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शेड्यूल 9 मार्च को घोषित होगा. पहले खबर आ रही थी कि आज फाइनल के दिन ही शेड्यूल का एक हिस्सा जारी किया जा सकता है. आईपीएल 2026 का शेड्यूल 9 मार्च को घोषित होगा: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का शेड्यूल सामने आने में...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 8, 2026 6:53 PM IST

IPL 2026 Schedule Announced: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शेड्यूल 9 मार्च को घोषित होगा. पहले खबर आ रही थी कि आज फाइनल के दिन ही शेड्यूल का एक हिस्सा जारी किया जा सकता है.

आईपीएल 2026 का शेड्यूल 9 मार्च को घोषित होगा: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का शेड्यूल सामने आने में अब 24 घंटे का भी वक्त नहीं बचा. फैंस इंतजार कर रहे थे कि शायद आज इसका ऐलान होगा. लेकिन अब इसमें थोड़ा वक्त लगेगा. फैंस को उम्मीद थी कि आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दिन ही इस लीग के शेड्यलू से पर्दा हट सकता है. लेकिन अभी ऐसा नहीं है. अब खबर है कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल सोमवार, 9 मार्च को शाम चार से छह बजे के बीच जारी हो सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

28 मार्च को होगी आईपीएल की शुरुआत

स्टार स्पोर्ट्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी. पहले ऐसा भी कहा जा रहा था कि इसकी शुरुआत 26 मार्च को हो सकती है.

वैसे यह भी खबर है कि बीसीसीआई की ओर से शेड्यूल को दो हिस्सों में जारी किया जा सकता है. यानी कल पूरा शेड्यूल नहीं आएगा. ऐसा तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए किया जा सकता है.

दो चरणों में जारी होगा आईपीएल का शेड्यूल

खबर है कि बीसीसीआई की ओर से आईपीएल 2026 के शुरुआती 15-20 दिनों का शेड्यूल ही जारी किया जाएगा. यानी अप्रैल के मध्य तक का ही शेड्यूल अभी जारी होगा. इसके बाद तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख को ध्यान में रखते हुए टीमों का शेड्यूल होगा. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, चेन्नई सुपर किंग्स, पश्चिम बंगाल में कोलकाता और असम में गुवाहाटी, राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड है.

किसका होगा पहला मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है. और टीम का पहला मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा. यह मैच 28 मार्च को खेला जाएगा. बेंगलुरु ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर खिताब जीता था.

कहां-कहां खेलेगी मैच RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने सात में से पांच मैच बेंगलुरु और दो मैच रायपुर में होंगे. वहीं राजस्थान रॉयल्स के कुछ मैच गुवाहाटी में होंगे. पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिला था. पिछले साल बेंगलुरु की टीम के चैंपियन बनने के बाद स्टेडियम के बाहर मन रहे जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या यहां मुकाबले खेले जाएंगे या नहीं. पर लंबे वक्त के बाद इस पर सहमति बनी कि बेंगलुरु की टीम यहां मैच खेल सकती है.