IPL 2026 का कब जारी होगा शेड्यूल ? बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट
IPL 2026 का कब जारी होगा शेड्यूल ? बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट
बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को इस सप्ताह के अंत तक अपने होम वेन्यू तय करने का निर्देश दिया है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 21, 2026 3:51 PM IST
IPL Trophy
IPL 2026 Schedule Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 26 मार्च से होना है. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद होने बाद इस आयोजन का शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है. बीसीसीआई ने बुधवार को आईपीएल के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट दिया. बीसीसीआई ने कहा है कि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, बीसीसीआई इंतजार कर रही है कि राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाए, उसके बाद आईपीएल 2026 के शेड्यूल की घोषणा की जाए ताकि चुनाव और मैचों के बीच क्लैश वाली स्थिति न बने.
इसके अलावा, बीसीसीआई कुछ टीमों के होम वेन्यू निर्धारित करने का भी इंतजार कर रहा है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को इस सप्ताह के अंत तक अपने होम वेन्यू तय करने का निर्देश दिया है. आरसीबी का होम वेन्यू एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु है, जबकि आरआर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम और कुछ मैचों के लिए गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलती है.
आरआर के वेन्यू को लेकर सस्पेंस
आरआर के लिए होम वेन्यू तय करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो रहा है, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में प्रशासनिक समस्याओं के कारण जयपुर स्टेडियम में अनिश्चितता बनी हुई है. बीसीसीआई ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो राजस्थान रॉयल्स को पुणे के एमसीए स्टेडियम को अपने बैकअप होम वेन्यू के रूप में उपयोग करना पड़ सकता है.
आरसीबी का भी होम वेन्यू तय नहीं
आरसीबी के लिए भी होम वेन्यू को लेकर चर्चा चल रही है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को हाल ही में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन करने की मंजूरी दी गई है, लेकिन यह अनुमति राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों द्वारा तय नियमों और शर्तों के आधार पर निर्भर है. आरसीबी के उपाध्यक्ष राजेश मेनन ने नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो मैच खेलने की संभावना के संबंध में छत्तीसगढ़ के सीएम से मुलाकात की थी.
चुनाव और मैचों में टकराव से बचना चाहती है बीसीसीआई
बीसीसीआई का लक्ष्य है कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल ऐसा हो कि किसी भी राज्य में होने वाले चुनाव और मैचों में टकराव न हो। इसके लिए बोर्ड टीमों के फैसलों और चुनाव की तारीखों की घोषणा दोनों का इंतजार कर रहा है। एक बार जब आरसीबी और आरआर अपने होम वेन्यू फाइनल कर लेंगी और चुनाव की तारीखें घोषित हो जाएंगी, बीसीसीआई आईपीएल 2026 के शेड्यूल को अंतिम रूप देगी.
आईपीएल 2026 की तैयारियों में यह विलंब चुनाव और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण हो रहा है, लेकिन बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी मैच बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से हों.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.