• Home
  • News
  • IPL 2026 SRH Head Coach Daniel Vettori Did Not Blame Batters for Defeat Against Gujarat Titans

IPL 2026: सिर्फ 82 पर ऑल आउट फिर भी बल्लेबाज निर्दोष, डेनियल विटोरी ने हार के बाद क्या-क्या कहा

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टीम के कोच डेनियल विटोरी ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 13, 2026, 04:20 PM IST

Published On May 13, 2026, 04:20 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2026, 04:20 PM IST

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2026 के मैच में गुजरात टाइटंस ने हरा दिया. 82 रन से मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी ने बल्लेबाजों को जिम्मेदार नहीं ठहराया. सनराइजर्स की टीम सिर्फ 86 रन पर ऑल आउट हो गई लेकिन विटोरी की नजर में बल्लेबाज हार के जिम्मेदार नहीं है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मंगलवार को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हुए मैच में बुरी तरह हारी. सनराइजर्स को हराकर गुजरात की टीम अंक-तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है. इसके साथ ही गुजरात की टीम प्लेऑफ के दरवाजे पर पहुंच गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए 169 का लक्ष्य काफी साबित हुआ. मैच के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि उन्हें अहसास हो गया था कि यह स्कोर काफी रहेगा. मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा ने सनराइजर्स को लगातार झटके दिए. एक बार शुरुआती विकेट गिरने के बाद सनराइजर्स की टीम संभल नहीं पाई. जेसन होल्डर ने भी उस दबाव को कायम रखा. प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. गुजरात की तरफ से कैगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने तीन-तीन जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया.

विटोरी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन वास्तव में शानदार रहा. उन्होंने गेंदबाजी में हम पर दबाव बनाया. उनके बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. हम जानते थे कि हमें उनकी मजबूत गेंदबाजी का सामना करना है. पांच तेज गेंदबाजों के साथ राशिद (खान) का सामना करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है.’

उन्होंने कहा, ‘हमें वैसी शुरुआत नहीं मिली जैसी हम चाहते थे और उन्होंने इसका फायदा उठाया. उनकी गेंदबाजी शानदार थी.’

विटोरी ने कहा, ‘गुजरात की टीम मजबूत है और उनके खेलने की एक अलग शैली है जिसे वे जरूरत पड़ने पर अपना सकते हैं. हमारे लिए मुख्य चुनौती उनके गेंदबाजों का सामना करना था और उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया.’

विटोरी ने माना कि पावरप्ले में ही सनराइजर्स की टीम पटरी से उतर गई थी. वहीं लक्ष्य उसकी पहुंच से दूर हो गया था. गुजरात टाइटंस की टीम ने लगातार दबाव बनाए रखा और ऑरैंज आर्मी के लिए मुश्किलें बनाई रखीं.

डेनियल विटोरी ने आगे कहा, ‘हम हमेशा अच्छी शुरुआत चाहते थे. यही हमारा तरीका है. पावरप्ले में हम ऐसे ही खेलते हैं. आज, हालांकि उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की लेकिन पावरप्ले में कुछ विकेट उन्हें किस्मत से भी मिले.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick