• Home
  • News
  • IPL 2026 SRH vs DC 3 wickets in 5 balls how Sunrisers Hyderabad put Delhi Capitals on Backfoot Eshan Malinga took 2 wickets

IPL 2026: 5 गेंद में हाथ से फिसला मैच, मलिंगा के डबल-स्ट्राइक से पटरी से उतरी दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी थी. लक्ष्य बड़ा था लेकिन दिल्ली पूरी जज्बे के साथ उसका पीछा कर रही थी. लेकिन करीब आधी पारी बीतने के बाद मैच ऐसा पलटा कि दिल्ली की वापसी मुश्किल हो गई.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 22, 2026, 11:54 AM IST

Published On Apr 22, 2026, 11:54 AM IST

Last UpdatedApr 22, 2026, 11:54 AM IST

मंगलवार, 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से 47 रन से मात दी. इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई. सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की सेंचुरी की मदद से 2 विकेट पर 242 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही थी. और एक वक्त पर वह लक्ष्य का मजबूती से पीछा करते दिख रही थी. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि मैच दिल्ली के हाथ से रेत की तरह फिसल गया.

सनराइजर्स के गेंदबाजों ने कुछ ऐसा किया कि दिल्ली की टीम पूरी तरह से रास्ते से भटक गई. और आखिर में लक्ष्य उसकी पहुंच से बहुत दूर हो गया. आइए जानते हैं कि आखिर क्या ऐसा हुआ था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तो मैच का रुख पलटना शुरू हुआ 10वें ओवर की चौथी गेंद पर. यहां साकिब हुसैन की गेंद पर केएल राहुल अपना विकेट गंवा बैठे. साकिब की गेंद राहुल के पैड पर फुल टॉस थी. राहुल ने उसे फ्लिक किया लेकिन वह गेंद को सही लंबाई नहीं दे पाए. और अभिषेक शर्मा ने आसान सा कैच किया. राहुल सेट हो गए थे. वह 23 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए.

लेकिन असली खेल पलटा 11वें ओवर में. यहां श्रीलंकाई पेसर ईशान मलिंगा ने ओवर की पहली ही गेंद पर नीतीश राणा को चलता किया. राणा 57 रन बना चुके थे. उन्होंने 27 गेंद पर 50 रन पूरे कर लिए थे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेलना चाहा. लेकिन गेंद स्लो थी. उनकी रफ्तार बहुत नहीं थी. और इस स्लो गेंद पर वह चूक गए. और शॉट को सही से टाइम नहीं कर पाए. एक बार फिर अभिषक शर्मा ने कैच किया.

और अगली ही गेंद पर ईशान मलिंगा ने कमाल कर दिया. उन्होंने अगली ही गेंद पर डेविड मिलर को बोल्ड कर दिया. यह शॉर्ट ऑफ लेंथ थी. यह टप्पा लगने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज से बाहर लगाई. मिलर क्रीज पर ही रहे और उन्हें बल्ले का मुंह खोलना चाहा. बॉल ने बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगी और मिडल और लेग स्टंप पर लगी. मिलर दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं. वह मैच फिनिशर हैं. लेकिन वह इस मैच में कुछ नहीं कर पाए.

दिल्ली की टीम यहां से मैच में वापसी नहीं कर पाई. इसके बाद उसने लगातार विकेट खोए और रनरेट बढ़ता रहा. जब मिलर आउट हुए तो दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 107 रन था. आखिर दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 195 रन ही बना पाई.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick