• Home
  • News
  • IPL 2026 SRH vs DC: Abhishek Sharma Created History Equals Virat Kohli Record of Most Century in T20 Cricket by Indian

IPL 2026: तूफानी सेंचुरी से अभिषेक शर्मा ने की विराट कोहली की बराबरी, लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कमाल की सेंचुरी लगाई. यह टी20 क्रिकेट में उनकी नौवीं सेंचुरी थी. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 21, 2026, 10:52 PM IST

Published On Apr 21, 2026, 10:52 PM IST

Last UpdatedApr 21, 2026, 10:52 PM IST

Abhishek Sharma century

Abhishek Sharma century

अभिषेक शर्मा ने मंगलवार, 21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर टी20 बल्लेबाजी का अद्भुत नजारा पेश किया. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी लगा दी.

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन अभिषेक शर्मा ने सपाट पिच का भरपूर फायदा उठाया. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की खूब खबर ली. अभिषेक ने सिर्फ 47 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया. अभिषेक ने 68 गेंद पर 135 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 ही छक्के लगाए. उनकी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अभिषेक शर्मा का यह आईपीएल में यह दूसरा शतक था जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए. यह दूसरा मौका था जब अभिषेक ने एक टी20 पारी में 10 या छक्के लगाए हों. सिर्फ क्रिस गेल ही ऐसे हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में एक से ज्यादा बार ऐसा किया है.

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली के भारतीय रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. यह टी20 क्रिकेट में अभिषेक की 9वीं सेंचुरी थी. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अब विराट के साथ अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक क्रिस गेल ने लगाए हैं. गेल ने 22 शतक लगाए हैं. बाबर आजम ने 12 और डेविड वॉर्नर ने 10 शतक लगाए हैं. नौ शतक लगाने वालों में अभिषेक और विराट के साथ ही क्विंटन डि कॉक, राइली रूसो और साहिबजादा फरहान हैं.

अभिषेक को किस्मत का साथ भी मिला. जब वह 49 के निजी स्कोर पर थे वह रनआउट से बच गए थे जब केएल राहुल ने उन्हें रनआउट करने का मौका गंवा दिया था.

अभिषेक ने नाबाद 135 रन बनाए. यह आईपीएल में पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 175 रन बनाए थे. उन्होंने आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में 175 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद ब्रैंडन मैकलम ने 158 नाबाद (केकेआर बनाम आरसीबी, 2008) यह आईपीएल का पहला ही मैच था.

अभिषेक शर्मा 141 (सनराइजर्स बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2025), क्विंटन डिकॉक 140* (LSG vs KKR), 2022 नवी मुंबई, अभिषेक शर्मा, 135 नाबाद (SRH vs DC), हैदराबाद, 2026

इसके बाद अभिषेक ने फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया और दो अहम कैच भी लपके.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick