• Home
  • News
  • IPL 2026 Sunil Gavaskar Explained Why Mumbai Indians Pacer Jasprit Bumrah Struggling in This Season

IPL 2026: सुनील गावस्कर ने खोला जसप्रीत बुमराह के स्ट्रगल का राज, बोले- वह कुछ ज्यादा ही...

जसप्रीत बुमराह का फॉर्म में न होना मुंबई इंडियंस को बहुत परेशान कर रहा है. टीम के इस प्रीमियम पेसर ने इस सीजन में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं. और सुनील गावस्कर ने बताया है कि आखिर बुमराह कहां चूक कर हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |May 05, 2026, 01:57 PM IST

Published On May 05, 2026, 01:57 PM IST

Last UpdatedMay 05, 2026, 01:57 PM IST

Jasprit bumrah and Sunil gavaskar

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर क्या बोले सुनील गावस्कर (फोटो- IPL/BCCI)

नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज हैं. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे बुमराह ने 10 मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं. आखिर बुमराह क्या चूक कर रहे हैं यह सवाल उनके फैंस को जरूर परेशान कर रहा होगा. और अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस पर अपनी राय रखी है. गावस्कर का मानना है कि परेशान बुमराह के प्रयास में नहीं है बल्कि बुमराह बहुत ज्यादा प्रयास कर रहे हैं और इस वजह से अपनी नैचुरल लय खो रहे हैं.

बुमराह किस हद तक अपनी लय से दूर हैं इसका अंदाजा सोमवार, 4 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में लगा. इस मैच में मुंबई ने जीत हासिल की. लेकिन बुमराह ने 45 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं किया. इस टूर्नामेंट में यह सातवीं बार था जब दाएं हाथ के इस पेसर के हाथ कोई सफलता हासिल नहीं की. लेकिन बुमराह की गेंदबाजी का वह ओवर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा जिसमें उन्होंने 21 रन दिए और एक नोबॉल की वजह से उन्हें विकेट नहीं मिला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुछ प्रयोग और कुछ किस्मत- बुमराह की ‘डबल-परेशानी’

आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस के साथ बातचीत में गावस्कर ने बताया कि आखिर कहां चीजें इस तेज गेंदबाज के साथ से निकल रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘बुमराह अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह कई अतिरिक्त चीजें कर रहे हैं. वह विकेट लेने के मौके बना रहे हैं लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं है. नई चीजें प्रयोग करने का असर उनकी लय पर पर पड़ रहा है और किस्मत भी उनके साथ नहीं है.’

गावस्कर ने इसके बाद खुलकर बुमराह के प्रदर्शन में आई इस गिरावट के पीछे तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की.

बुमराह की लेंथ में भी आया है बदलाव

उन्होंने कहा, ‘वह जो स्लो गेंद फेंकते थे उसकी लेंथ थोड़ी फुल हो गई है. जिस लाइन से वह विकेट को निशाना बनाते थे वह अब लेग स्टंप से बाहर जा रही है. वह इतनी नो-बॉल नहीं फेंकते, वह इसके लिए नहीं जाने जाते, लेकिन इस सीजन में वह अभी तक छह-सात नो-बॉल फेंक चुके हैं.’

बुमराह के खेल में आया यह अंतर अब आंकड़ों में भी नजर आने लगा है. बुमराह ने इस सीजन में कुल 37 ओवर फेंके है. और उनका इकॉनमी रेट 8.89 का है. वह अब सामान्य से ज्यादा स्लो-गेंद फेंक रहे हैं.

बुमराह के रंग में न होने का खमियाजा मुंबई इंडियंस ने भी इस सीजन में उठाया है. मुंबई की टीम अभी पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. उसकी टीम ने 10 में से तीन ही मैच जीते हैं. मुंबई की टीम के कुल छह अंक हैं. और यहां से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे कड़ी मेहनत करनी होगी और साथ ही उसे किस्मत के सहयोग की भी जरूरत होगी.

IPL 2026 की सभी खबरों के लिए क्लिक करें

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick