- Home
- News
- IPL 2026 Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Match 31 Today 21st April Playing 11 and update
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, प्लेइंग 11 में किसे मिलेगी जगह
इंडियन प्रीमियर लीग में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा. आखिर किस खिलाड़ी को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह.
Published On Apr 21, 2026, 02:58 PM IST
Last UpdatedApr 21, 2026, 02:58 PM IST
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज 31वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा. दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल पर बहुत ही करीब हैं. लेकिन दोनों टीमों के खेलने के तरीके में फर्क है. खास तौर पर शुरुआती बल्लेबाजी को लेकर. सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. वहीं दिल्ली की पारी बाद में रफ्तार पकड़ती है.
इसमें से कौन सा बेहतर है. यह तय करना जरा मुश्किल है. गेंदबाजी आक्रमण. परिस्थितियां. फील्डिंग और टीम की बल्लेबाजी की गहराई जैसे तमाम पहलू हैं जिन पर चर्चा की जा सकती है. लेकिन एक बात तो कही जा सकती है कि दिल्ली कैपिटल्स को रन बनाने की अपनी रफ्तार में तेजी लानी होगी. खास तौर पर उसके टॉप ऑर्डर को अपनी बल्लेबाजी को टॉप गियर में ही रखना होगा.
दिल्ली के लिए बड़ी चिंता अक्षर पटेल को लेकर भी हो सकती है. वह पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ड होकर बाहर चले गए थे. लेकिन टीम के मुख्य कोच हेमंग बदानी का कहना है कि अक्षर पटेल फिट हैं. साथ ही दिल्ली की टीम नंबर तीन पर किसी बल्लेबाज का नाम तय नहीं कर पाई है. क्या समीर रिजवी के बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन होगा या आशुतोष शर्मा को मौका दिया जाएगा.
सनराइजर्स हैदराबाद आज के मैच में भी पैट कमिंस को आराम करवा सकती है. कमिंस 25 अप्रैल को होने वाले मैच में लौटेंगे. तब सनराइजर्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. गेराल्ड गोएत्जे को डेविड पेन की जगह टीम का हिस्सा बनाया गया है लेकिन आज उनका खेलना पक्का नहीं है.
दिल्ली ने अभी तक पृथ्वी साव को नहीं आजमाया है. साव और अभिषेक पोरेल टीम के लिए ओपनिंग का दराोमदार भी संभाल सकते हैं. और अगर ऐसा होता है तो पथम निसांका की जगह काइली जैमिसन या दुष्मंता चमीरा विदेशी खिलाड़ी के तौर पर आ सकते हैं. जिससे दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत होगी.
सनराइजर्स हैदराबाद 1 अभिषेक शर्मा, 2 ट्रैविस हेड, 3 ईशान किशन (कप्तान), 4 अनिकेत वर्मा, 5 हेनरिक क्लासेन, 6 नितीश कुमार रेड्डी, 7 सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), 8 लियाम लिविंगस्टोन, 9 शिवांग कुमार, 10 ईशान मलिंगा, 11 प्रवीण हिंगे, 12 साकिब हुसैन।
दिल्ली कैपिटल्स 1 पथुम निसांका, 2 केएल राहुल (विकेटकीपर), 3 समीर रिजवी, 4 अक्षर पटेल (कप्तान), 5 डेविड मिलर, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 करुण नायर 8 औकिब नबी, 9 लुंगी एनगिडी, 10 कुलदीप यादव, 11 मुकेश कुमार, 12 टी नटराजन।