• Home
  • News
  • IPL 2026 Today Match GT vs LSG and MI vs RCB Who Will Win

IPL 2026: सुपर संडे में 2 रोमांचक मुकाबले, LSG vs GT और MI vs RCB के बीच होगी भिड़ंत

इंडियन प्रीमियर लीग में आज दो मैच होंगे गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा. जहां मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिन का दूसरा मैच होगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 12, 2026, 10:44 AM IST

Published On Apr 12, 2026, 10:44 AM IST

Last UpdatedApr 12, 2026, 10:44 AM IST

GT vs LSG, MI vs RCB

GT vs LSG, MI vs RCB

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में रविवार को 2 जोरदार मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मुकाबला 3:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7:30 से मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा.

LSG और GT के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा. LSG 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ अपने घरेलू मैदान में GT के खिलाफ उतरेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

LSG की गेंदबाजी मजबूत है और GT के खिलाफ मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकती है. मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान की तेज गेंदबाजों तिकड़ी के अलावा दिग्वेश राठी और एम सिद्धार्थ की स्पिन GT के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है.

बल्लेबाजों में LSG मिशेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी के अलावा मुकुल चौधरी से उपयोगी पारी की उम्मीद करेगी. निकोलस पूरन की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है.

GT की बात करें तो सीजन की शुरुआत साधारण रही है. तीन मैचों में 1 जीत के साथ गुजरात सातवें स्थान पर है. पिछला मैच भी GT ने मुश्किल से डीसी के खिलाफ 1 रन से जीता था.

गुजरात टाइटंस का मजबूत पक्ष बल्लेबाजी है. टीम शुभमन गिल, साई सुदर्शन, और जोस बटलर पर काफी निर्भर है. अगर इन तीनों का बल्ला नहीं चला तो टीम को मुश्किल हो सकती है. गेंदबाजी में, पिछले मैच में राशिद खान प्रभावी दिखे थे. रबाडा और सिराज अपने नाम के मुताबिक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा, विकेट लेने के बावजूद, महंगे रहे हैं.

GT और LSG के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं. GT ने 4 और LSG ने 3 मैच जीते हैं. दिन का दूसरा और बेहद रोमांचक मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े में रन बनते हैं और इस मैच में भी रनों की बारिश होने की पूरी उम्मीद है.

MI अपने घरेलू मैदान पर RCB के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी. MI का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम सीजन के 3 मैचों में 1 जीत के साथ आठवें स्थान पर है. कागज पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में मजबूत नजर आने वाली MI प्रदर्शन में कमजोर साबित हुई है. टीम के पास RCB के खिलाफ जोरदार वापसी का मौका है. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर MI फैंस की नजर रहेगी.

RCB का प्रदर्शन IPL 2026 में शानदार रहा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ RCB अपना पिछला मैच हारी जरूर, लेकिन ओवरऑल टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलित दिखी है. टीम 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है. विराट कोहली सीजन में अच्छी लय में दिखे हैं, और MI के खिलाफ भी टीम उनसे बड़ी विस्फोटक पारी की उम्मीद करेगी. MI और RCB के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं. MI 19 और RCB 15 मैचों में विजयी रही है.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick