IPL 2026: सैमसन पर दिल्ली से क्यों नहीं बन पाई राजस्थान रॉयल्स की बात, कैसे बन गई चेन्नई की बात
IPL 2026: सैमसन पर दिल्ली से क्यों नहीं बन पाई राजस्थान रॉयल्स की बात, कैसे बन गई चेन्नई की बात
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं. और इस चर्चा में एक नाम जिस पर सबसे ज्यादा बात हो रही है वह है संजू सैमसन. सैमसन ने इच्छा जताई थी वह राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ना चाहते हैं. संजू बीते सात साल से इस...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - November 10, 2025 9:35 AM IST
Sanju-Samson
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं. और इस चर्चा में एक नाम जिस पर सबसे ज्यादा बात हो रही है वह है संजू सैमसन. सैमसन ने इच्छा जताई थी वह राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ना चाहते हैं. संजू बीते सात साल से इस टीम के साथ हैं. लेकिन इस बार वह टीम बदल सकते हैं. खबर है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलता हुआ नजर आ सकता है.
कुछ दिन पहले भी खबर आई थी कि राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन के बदले ऑलराउंडर्स को ट्रेड कर सकती है. टीम रविंद्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. हालांकि जडेजा को लेकर बात कुछ आगे नहीं बढ़ी है शायद. इस बीच यह भी खबर आई कि संजू सैमसन को लेकर राजस्थान की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी बात कर रही है. बात संजू सैमसन और ट्रिस्टन स्टब्स को लेकर चल रही थी. पर बात कहां रुक गई. यह भी एक सवाल है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट कहती है कि राजस्थान की टीम ने स्टब्स के साथ एक अनकैप्ड खिलाड़ी की भी मांग की थी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
खबर के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स की टीम समीर रिजवी को भी साथ चाहती थी. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऐसे किसी खिलाड़ी को नहीं छोड़ना चाहती थी जिसमें उसे संभावनाएं दिख रही हों. इस वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई. लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने विकल्प खुले रखे और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बातचीत को आगे बढ़ाया.
इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा से बात की. टीम ने उनकी योजना जानने की कोशिश की और साथ ही यह समझना चाहा कि आखिर उनके दिमाग में क्या चल रहा है. इसी खबर के मुताबिक जडेजा से बात करने के लिए बहुत समझदार अधिकारी को भेजा गया.
यह पहला मौका नहीं है जब संजू सैमसन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बातचीत हो रही है. हालांकि यह पहला मौका जरूर है जब बातचीत इतनी गंभीरता से की जा रही है. और बात काफी आगे बढ़ती दिख रही है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.