• Home
  • News
  • IPL 2026 Virat Kohli and Travis Head Did Not Hand Shake After RCB vs SRH Match

IPL 2026: विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, आखिर क्या हो गई बात

हैदराबाद: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 55 रनों से हराया. मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड (Virat Kohli and Travis Head) के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद भी कोहली का...

Edited By : Bharat Malhotra |May 23, 2026, 11:09 AM IST

Published On May 23, 2026, 11:09 AM IST

Last UpdatedMay 23, 2026, 11:09 AM IST

हैदराबाद: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 55 रनों से हराया. मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड (Virat Kohli and Travis Head) के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद भी कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हेड से हाथ तक नहीं मिलाया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मैच के बाद कोहली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बाकी सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं, लेकिन वह हेड की तरफ देखते तक नहीं हैं. हालांकि, हेड ने विराट से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे भी बढ़ाया, लेकिन वह सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज को नजरअंदाज करके आगे निकल गए. सोशल मीडिया पर इस बर्ताव के लिए कोहली की जमकर आलोचना हो रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैच में हुई भिड़ंत

दरअसल, मैच के दौरान कोहली और ट्रेविस हेड आपस में उलझते हुए दिखाई दिए. पहली पारी में ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद कोहली ने काफी आक्रामक जश्न मनाया था, जो हेड को पसंद नहीं आया था. इसके बाद आरसीबी की पारी के दौरान कोहली वेंकटेश अय्यर द्वारा लगाए जा रहे चौके-छक्कों के बाद हेड की तरफ देखते हुए बार-बार तंज कसते हुए नजर आए. हेड भी शांत नहीं रहे और उन्होंने भी इशारों-इशारों में विराट को जवाब दिया. एक वीडियो में विराट हेड को उनके सामने गेंदबाजी करने की चुनौती देते हुए भी नजर आए.

क्या रहा मैच का हाल

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए. वहीं, ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने महज 24 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए.

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी. टीम की ओर से रजत पाटीदार ने 56 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और चार छक्कों की मदद से 44 रन बनाए. वहीं, क्रुणाल पांड्या 41 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick