- Home
- News
- IPL 2026 Virat Kohli said his Partnership With Devdutt Padikkal was Game Changer Against Gujarat Titans
IPL 2026: विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ किसे बताया गेम-चेंजर, कहा- मुझे भी बाउंड्री लगानी थी
विराट कोहली ने कहा कि उनकी और देवदत्त पडिक्कल की साझेदारी असल में गेम-चेंजर थी. विराट कोहली गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
Published On Apr 25, 2026, 10:06 AM IST
Last UpdatedApr 25, 2026, 10:06 AM IST
Virat Kohli POTM Against GT
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से मात दी. RCB की जीत में विराट कोहली की पारी का अहम योगदान रहा. विराट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ अपनी साझेदारी को इस जीत में ‘गेम-चेंजर’ रहा. कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 गेंद पर 81 रन की पारी खेली. उनकी पारी में आठ चौके और चार छक्के शआमिल थे. आरसीबी की इस सीजन में यह पांचवीं जीत थी.
कोहली ने कहा, ‘मेरे कहने के मायने हैं कि हमें शुरुआत में ही विकेट का आकलन करना था.’ कोहली ने आगे कहा, ‘चूंकि सबसे पहली बात, उनके पास बहुत अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है, दूसरा, अगर हम बेंगलुरु में 200 (206) रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे हों तो आप सिर्फ एक साझेदारी दूर होते हैं. मेरे और जैकब बैथम के बीच यही बातचीत हो रही थी कि हमें पहले कुछ ओवर में आकलन करना चाहिए कि आखिर क्या हो रहा है और इसके बाद देखते हैं कि मैच कहां जाता है. मुझे लगता है कि देवदत्त पडिक्कल ने यह इस सीजन में दो बार किया है. जहां उन्होंने पहली ही गेंद से धमाकेदार पारी खेली है.’
पडिक्कल ने 27 गेंद पर 55 रन बनाए. उनकी पारी ने बीच के ओवरों में आरसीबी पर रनरेट का दबाव नहीं आने दिया. गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के खिलाफ वह खास तौर पर बहुत आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे. पडिक्कल के बारे में कोहली ने कहा, ‘कागिसो रबाडा की गेंद पर उन्होंने जो पहला चौका लगाया वह कमाल था. इसके बाद उन्हें खेल की गहरी समझ थी और हमारी जैसी परिस्थितियों में जहां अच्छे शॉट खेलना और विपक्षी टीम को नुकसान पहुंचाना जहां 200 से ज्यादा का स्ट्राइक-रेट हो, सच कहूं तो यह काफी कम नजर आता है. आप उसे कभी स्लॉग करते हुए नहीं देखेंगे.’
गुजरात टाइटंस की टीम निचले क्रम में बहुत अच्छे रन नहीं बना पाई. टीम उस शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई जो उसने शुरू में हासिल किया था. इसी वजह से आरसीबी की टीम ने 7 गेंद बाकी रहते हासिल कर सकते है.
कोहली ने कहा, ‘हमारा बल्लेबाजी क्रम बहुत अच्छा है. अगर आप हमारे पास टैलंट को देखें तो आप पाएंगे कि हमारे पास ऐसी प्रतिभाएं हैं जो अच्छे क्रिकेटिंग शॉट खेलकर गेंदबाजों को तकलीफ पहुंचा सकते हैं. फिर हमारे पास टिम डेविड और रोमारियो शेपर्ड जैसे पावर हिटर हैं. तो, हमारे पास जो कॉम्बिनेशन है वह हमें काफी विश्वास देता है कि हम जाकर मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें. और हां, हमारी टीम में मेसेज साफ है, अगर आपको लगता है कि गेंद को हिट कर सकते हैं, तो आप खुद पर भरोसा रखिए, और हिट कीजिए.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ मैच को उसकी रफ्तार से चलाना चाहता था ताकि सारा दबाब उस पर न जाए. और यह मेरी जिम्मेदारी थी मैं सही समय पर बाउंड्री लगाऊं. और हां, उस साझेदारी ने हमारे लिए मैच तय दिया, यही पार्टनरशिप आखिर में गेम-चेंजर साबित हुई.’
आरसीबी की टीम चिन्नास्वामी मैदान पर अपना आखिरी मैच खेल चुकी है. अब उन्हें लगातार तीन मैच दूसरी टीमों के मैदानों पर खेलने हैं. इसके बाद टीम रायपुर पहुंचेगी जो उसका दूसरा घरेलू मैदान है.
कोहली ने कहा, ‘यह क्रिकेट खेलने के लिए बहुत खास मैदान है. और उम्मीद करते हैं कि टूर्नामेंट के आखिर चरण में हम फिर यहां पहुंचेगे, और एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.’
यह संभव है कि प्लेऑफ के मैच चिन्नास्वामी को मिल सकते हैं. और आधा टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद ऐसा लग रहा है बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है.