• Home
  • News
  • IPL 2026 Wasim Jaffer Praised PBKS batter Priyansh Arya says He Doesn’t Look Like Typical Delhi Guy

IPL 2026: Priyansh Arya दिल्ली के बाकी 'ठेठ' खिलाड़ियों से अलग, वसीम जाफर ने की PBKS के ओपनर की तारीफ

प्रियांश आर्या ने सबसे पहले दिल्ली प्रीमियर लीग में तहलका मचाया था. और वहीं से वह आईपीएल में पहुंचे. और इस बड़ी लीग में आने के बाद भी बाएं हाथ के इस ओपनर का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 20, 2026, 05:28 PM IST

Published On Apr 20, 2026, 05:28 PM IST

Last UpdatedApr 20, 2026, 05:28 PM IST

wasim jaffer praised Priyansh Arya

wasim jaffer praised Priyansh Arya

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या (Punjab Kings Priyansh Arya) को लेकर बड़ी बात कही है. दिल्ली से आने वाले इस खिलाड़ी ने कई उपयोगी पारियां खेली हैं. और जाफर मानते हैं कि प्रियांश दिल्ली के ठेठ खिलाड़ियों से अलग हैं. जाफर ने यह बात शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ 19 अप्रैल को खेले गए मैच में प्रियांश की शानदार पारी के बाद कही.

मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. प्रियांश आर्या के 37 गेंद पर 93 रन की पारी की मदद से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने सात विकेट पर 254 रन बनाए. अपनी पारी में बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने चार चौके और नौ छक्के लगाए. इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) की टीम पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी. पंजाब ने मुकाबला 54 रन से जीता.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्कोरकार्ड- पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

‘दिल्ली के परंपरागत लड़कों से अलग दिखते हैं प्रियांश’

सोमवार को मैच पर चर्चा करते हुए जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि आर्या काफी शांत, नजर आते हैं. वह ज्यादा बात नहीं करते. वह फ्रैंचाइजी के सोशल मीडिया पर भी ज्यादा नहीं दिखते. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं सही तय कर रखी हैं.

IPL 2026: ‘कौन ज्यादा छक्के लगाएगा’, जीत का पंजा लगाने के बाद क्या बोले ‘सरपंच’ श्रेयस अय्यर

जाफर ने कहा, ‘वह वैसे दिल्ली के परंपरागत लड़के से अलग हैं. वह दिल्ली की वह आम आक्रामकता नहीं दिखाते. वह बहुत शांत चित लड़का नजर आते हैं. और आप उन्हें बहुत ज्यादा बात करते हुए भी नहीं देखेंगे. यहां तक कि पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया पर भी प्रियांश आर्या बहुत ज्यादा नजर नहीं आते. उन्होंने मुझे बहुत प्रभावित किया है. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं सही तय की हुई हैं.’

वसीम जाफर को प्रियांश की बल्लेबाजी का स्टाइल पसंद

जाफर ने इसके साथ ही प्रियांश के शॉट्स की भी तारीफ की. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज मैदान के हर हिस्से में शॉट खेलता है. उसके तरकश में कई तीर हैं. और यह बात भी पूर्व बल्लेबाज को पसंद आई है. उन्होंने कहा कि वह पिछले साल से ही प्रियांश से प्रभावित हैं.

IPL 2026: प्रियांश- कोनोली के तूफान में उड़ा LSG, पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं जीत

जाफर ने कहा, ‘वह बहुत ही क्लीन स्ट्राइकर है. फिर चाहे वह फुल गेंद हो जिस पर वह कवर्स के ऊपर से शॉट खेलता है या ऑफ साइड पर स्लाइस कर देता है. और बेशक, सिक्स लगाने की उनकी काबिलियत भी कमाल है. सिर्फ इस सीजन ही नहीं मैं तो प्रियांश से पिछले साल से प्रभावित हूं. उनकी रवैया बहुत शांत और संयमित है. ऐसा कभी नहीं लगता कि बल्लेबाजी करते हुए वह जल्दबाजी में हैं. आप उनके चेहरे पर कभी दबाव नहीं देखते. आप कह सकते है कि वह बहुत ही समझदार खिलाड़ी हैं.’

आईपीएल के इस सीजन में वह 42.20 के औसत से 211 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक-रेट 248.23 है. इसमें दो हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick