• Home
  • News
  • IPL 2026: We have not done justice to his talent says Riyan Parag on Dhruv Jurel After Rajasthan Royals beat Gujarat Titans

IPL 2026: 'हमने उसकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया', ध्रुव जुरैल की तारीफ में बोले, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को आईपीएल 2026 के मैच में गुजरात टाइटंस को हरा दिया. इस जीत के बाद टीम के कप्तान रियान पराग अपने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल से बहुत खुश नजर आए.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 05, 2026, 10:41 AM IST

Published On Apr 05, 2026, 10:41 AM IST

Last UpdatedApr 05, 2026, 10:41 AM IST

Riyan Parag on dhruv jurel

ध्रुव जुरेल पर रियान पराग की बड़ी बात

अहमदाबाद: मैच राजस्थान रॉयल्स के हाथ से निकलता हुआ दिख रहा था. लेकिन आखिरी दो ओवरों में गेंदबाजों के कमाल के खेल ने पासा पलट दिया. शनिवार, 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए मैच में टीम ने IPL 2026 के मैच में गुजरात टाइटंस को मात दी. जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्ता रियान पराग ने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल की खूब तारीफ की.

ध्रुव जुरैल हमें चैंपियनशिप जितवाएगा

जुरैल राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 42 गेंद पर 75 रन बनाए. उनकी पारी में पांच चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. यह आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर है. उनकी पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट पर 210 रन का स्कोर बनाया. मैच के बाद पराग ने जुरैल की बल्लेबाजी पर कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने उसकी प्रतिभा के साथ अब तक न्याय नहीं किया है. उसने मुश्किल काम किया है. उसने छह और सात नंबर बैटिंग की है. अब जब हमारे पास मौका है तो मैं सबसे पहले कहने वाला था कि उसे नंबर तीन पर बैटिंग करनी चाहिए और उसने हमें दिखा दिया कि वह क्या कर सकता है. यह उसके लिए शुरुआत है. उम्मीद है वह आगे चलकर 700, 800 रन बनाएगा और हमें चैंपियनशिप जिताएगा.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले सीजन तक निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाली ध्रुव जुरैल को IPL 2026 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा रहा है. सीएसके के खिलाफ सीजन के पहले मैच में 9 गेंदों पर 18 रन बनाए थे.

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 में पूरा शेड्यूल

तारीख मैच स्थान समय
30 मार्च राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
4 अप्रैल गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
7 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
10 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
13 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
19 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स कोलकाता दोपहर 3:30 बजे
22 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
25 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर शाम 7:30 बजे
28 अप्रैल पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
1 मई राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स जयपुर शाम 7:30 बजे
9 मई राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस जयपुर शाम 7:30 बजे
17 मई दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
19 मई राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर शाम 7:30 बजे
24 मई मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुंबई दोपहर 3:30 बजे

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना सकी और 6 रन से मैच हार गई. राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी दो ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की. 12 गेंदों पर गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. यानी मैच उसकी मुट्ठी में था. 19वां ओवर फेंकने वाले जोफ्रा आर्चर और 20वां ओवर फेंकने वाले तुषार देशपांडे ने मात्र 4-4 रन दिए और जीटी को 204 रन पर रोक दिया. आरआर के लिए 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए रवि बिश्नोई प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

IPL 2026- गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच स्थान समय
31 मार्च पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
4 अप्रैल गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
8 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस दिल्ली शाम 7:30 बजे
12 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस लखनऊ दोपहर 3:30 बजे
17 अप्रैल गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
20 अप्रैल गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
24 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
26 अप्रैल गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद दोपहर 3:30 बजे
30 अप्रैल गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
3 मई गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
9 मई राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस जयपुर शाम 7:30 बजे
12 मई गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
16 मई कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस कोलकाता शाम 7:30 बजे
21 मई चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस चेन्नई शाम 7:30 बजे

पराग ने आखिरी दो ओवरों में गेंदबाजों के चयन का श्रेय भी जुरैल ने कहा. उन्होंने कहा कि मैं 19वां ओवर देशपांडे को देना चाहता था और 20वां ओवर जोफ्रा आर्चर को. लेकिन जुरैल के कहने पर मैंने उलटा किया. हम चाहते थे कि आखिरी दो ओवरों में जितना तेज और सीधी गेंदबाजी हो सके, हमें करनी चाहिए. इसका हमें फायदा भी हुआ.

IPL 2026 का पूरा पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट अगला मैच
1 राजस्थान रॉयल्स 2 2 0 0 0 4 2.233 मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद
2 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 0 4 1.170 गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
3 पंजाब किंग्स 2 2 0 0 0 4 0.637 कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 0 0 2 2.907 चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस
5 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 0 0 2 0.469 लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स
6 मुंबई इंडियंस 2 1 1 0 0 2 -0.206 राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स
7 गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 0 0 -0.424 दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स
8 लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 0 0 -1.397 सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 0 0 0 -1.964 पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स
10 चेन्नई सुपर किंग्स 2 0 2 0 0 0 -2.562 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स
BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick