• Home
  • News
  • IPL 2026 What Was Mumbai Indians Ashwini Kumar Plan Against Gujarat Titans

इसे कहते हैं 'इम्पैक्ट प्लेयर', मुंबई का हार का सिलसिला तोड़ने वाले अश्वनी कुमार का क्या था प्लान

अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियंस ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मौका दिया. और वाकई उन्होंने मैच पर काफी गहरा असर डाला.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 21, 2026, 08:03 AM IST

Published On Apr 21, 2026, 08:03 AM IST

Last UpdatedApr 21, 2026, 08:03 AM IST

ashwini-kumar

ashwini-kumar

अहमदाबाद: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 30वें मैच में अपना जलवा बिखेरा. उन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट निकाले.

अश्वनी कुमार की इस शानदार गेंदबाजी और तिलक वर्मा के तूफानी शतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज की है, जिसके बाद मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैसा रहा मैच का हाल

सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए. इस पारी में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 101 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रन की पारी खेली. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 15.5 ओवरों में महज 100 रन पर सिमट गई. वाशिंगटन सुंदर सर्वाधिक 26 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. मुंबई इंडियंस की तरफ से अश्वनी कुमार ने 4 विकेट, जबकि गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं.

क्या था अश्वनी कुमार का प्लान

मुकाबला जीतने के बाद जब अश्वनी कुमार से योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘कुछ खास नहीं योजना नहीं थी. जब मैं गेंदबाजी करने आया तो देखा कि हार्ड लेंथ और बैक ऑफ लेंथ गेंदें असरदार साबित हो रही हैं, इसलिए मैंने उसी योजना पर टिके रहना सही समझा. विकेट और मैच की स्थिति जैसी मांग कर रही थी, मैंने उसी हिसाब से गेंदबाजी की.’

शॉर्ट बॉल के इस्तेमाल को लेकर अश्वनी कुमार ने कहा, ‘हां, क्योंकि विकेट उसी तरह की गेंदबाजी मांग रही थी. हम विकेट लेने की योजना बना रहे थे और हार्दिक पांड्या भैया से चर्चा के बाद हमने उसे सही तरीके से लागू किया.’

ऐसा दूसरी बार है, जब बाएं हाथ के गेंदबाज अश्वनी ने आईपीएल मैच की एक पारी में 4 विकेट हासिल किए. आईपीएल 2025 में भी अश्वनी 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके थे. आईपीएल में दूसरी बार चार विकेट लेने पर उन्होंने कहा, ‘मैं इस बारे में काफी सोच रहा था. जब भी मुझे खेलने का मौका मिले, मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं. आज ऐसा हुआ और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है.’

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick