• Home
  • News
  • IPL 2026 Why Sanju Samson is Not Happy Even After Win in Match Against Delhi Capitals

IPL 2026 DC vs CSK: जीत के बाद भी संजू सैमसन को है किस बात का मलाल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन ने नाबाद 87 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि इसके बाद भी सैमसन को एक बात का मलाल जरूर रहा.

Edited By : Bharat Malhotra |May 06, 2026, 09:33 AM IST

Published On May 06, 2026, 09:33 AM IST

Last UpdatedMay 06, 2026, 09:33 AM IST

Sanju Samson after playing match winning innings against delhi capitals

संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच जिताऊ पारी खेली. (फोटो- IPL/BCCI)

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 8 विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के हीरो एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) रहे. सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलायी और प्लेऑफ खेलने की संभावना बरकरार रखी. सैमसन को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

स्कोरकार्ड आईपीएल 2026 मैच-48, दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैमसन को अपना कौन सा नाम पसंद है

मैच के बाद सैमसन ने शतक का मौका चूकने, फैंस द्वारा ‘चेट्टा’ नाम से पुकारे जाने और मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी. सैमसन ने कहा, ‘फैंस मुझे चेट्टा कह रहे हैं, लेकिन मुझे संजू नाम ज्यादा पसंद है.’

धीमी शुरुआत के बाद तूफानी अंदाज में मैच का अंत करने वाले सैमसन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आपके लिए क्या सच में अच्छा काम करता है और आप बेसिक्स पर टिके रहने की कोशिश करते हैं. इस फॉर्मेट में खुद पर भरोसा जरूरी है. मुझे लगता है कि मैं पिछले दो-तीन महीनों से ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं अपने शुरुआती मूवमेंट पर थोड़ा काम कर रहा हूं, और यह सच में अच्छा हो रहा है.’

इसे भी पढ़ें- VIDEO: शॉट मारने से पहले गिरी बेल्स… नितीश राणा के विकेट पर मचा बवाल

क्रीज पर बेहद शांत दिखने वाले सवाल पर सैमसन ने कहा, ‘मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं. आजकल क्रीज पर ज्यादा समय बिता पा रहा हूं, इसलिए अब सभी को पता चला है. मैं बाहर भी बैठा होता हूं, तो भी बहुत शांत रहता हूं.’

हम आसानी से हासिल कर सकते थे लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके पर सैमसन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम जिस लक्ष्य का पीछा कर रहे थे और विकेट जैसा बर्ताव कर रहा था, उसे देखते हुए अगर हमारे पास बिना किसी नुकसान के 30-35 रन पर एक विकेट भी होता, तो हम लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते थे. मैं अपना गेमप्लान बहुत अच्छी तरह जानता हूं. मैंने सोचा कि अगर मैं पावरप्ले में कुछ अतिरिक्त समय भी लेता हूं, तो मेरे पास जिस तरह के शॉट हैं, मैं बीच के ओवरों में इसका फायदा उठा सकता हूं. तो यही प्लान था और कभी-कभी यह अच्छा भी होता है.’

शतक हमेशा खास होते हैं…

क्या यह 87 रन की पारी शतक से बेहतर थी? इस पर सैमसन ने कहा, ‘शतक हमेशा खास होते हैं. मुझे शतक तक पहुंचने के लिए थोड़ा मतलबी होना पड़ता. मैंने सोचा कि चलो मैच जीतते हैं. दूसरा पार्टनर बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था. इसलिए मैं उससे यह नहीं कहना चाहता था कि सिंगल दे दो, मैं सौ बनाता हूं. मैंने ऐसा नहीं कहा. मुझे लगता है कि मैच नाबाद रहते हुए मैच खत्म करना ज्यादा संतुष्टि देता है. अगले मैचों में देखते हैं कि फिर से मैं शतक बना पाता हूं या नहीं.’

इसे भी पढ़ें- IPL 2026: अक्षर पटेल फिर नाकाम, कप्तान ही बना दिल्ली कैपटिल्स की सबसे बड़ी टेंशन

सीजन में पहले ही 2 शतक लगा चुके सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 52 गेदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत डीसी के 156 के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवर में 2 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick