add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026: इस बार ज्यादा होंगे मुकाबले, हर टीम खेलेगी कितने मैच, जानें आईपीएल से जुड़ा बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 अलग होगा. इस बार ज्यादा मेच खेले जाएंगे. ज्यादा लंबे वक्त तक यह लीग चलेगी. तो जानिए पूरी डिटेल.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 10, 2026 2:44 PM IST

Indian Premier League यानी IPL का यह 19वां सीजन सबसे हटकर होने वाला है. आईपीएल 2026 में न सिर्फ सबसे ज्यादा मैच होंगे बल्कि यह शायद सबसे लंबा आईपीएल सीजन भी हो. तो देखते हैं कि इस बार के आईपीएल में क्या अलग होगा.

आईपीएल 2026 में होंगे ज्यादा मुकाबले

इस बार के आईपीएल में पिछले हर बार के मुकाबले ज्यादा मैच होंगे. आईपीएल में इस बार 84 मैच होंगे. यानी इस बार फैंस को खिलाड़ियों की ज्यादा भिड़ंत देखने को मिलेगी. आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब कुल 84 मैच खेले जाएंगे. साल 2022 में जब आईपीएल में 10 टीमें हुईं तो मैचों की संख्या बढ़कर 74 हो गई थी. इससे पहले 64 मैच खेले जाते रहे थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस बार मैच बढ़ने की वजह से शेड्यूल थोड़ा बैलंस हो जाएगा. पहले टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया जाता था. और हर टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों से दो बार खेलती थी. और दूसरे ग्रुप की चार टीमों से एक बार और किसी एक टीम से दो बार मुकाबला करती थी. लेकिन इसमें थोड़ा बदलाव होगा. इस बार के कार्यक्रम में लगता है कि एक टीम अपने ग्रुप की चार टीमों के खिलाफ दो बार खेलने के अलावा दूसरे ग्रुप की दो टीमों के खिलाफ दो बार और बाकी तीन टीमों के खिलाफ एक बार खेलेगी.

यानी अभी तक आईपीएल में एक टीम के जो 14 मैच होते थे. लीग स्टेज में उनके मुकाबले बढ़कर 16 हो जाएंगे. आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च को हो रही है. और फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. शेड्यूल बढ़ने का अर्थ है कि फ्रैंचाइजी को अपनी टीम में ज्यादा गहराई रखनी होगी. खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज करना, उन्हें चोट से बचाकर रखना भी एक बड़ा काम होगा.

आईपीएल 2028 से हर टीम दूसरी टीम से दो बार खेलेगी. और ऐसे में लीग स्टेज के 90 मैचों के साथ ही आईपीएल में कुल 94 मैच हो जाएंगे. बीसीसीआई की ओर से इस दिशा में पहले ही योजना बनाई जा चुकी है.

आईपीएल 2008 से 2025 तक कैसा रहा है सफर

सीजन कितने दिन टीमें मैच डे मैच
2008 44 8 59 15
2009 36 8 59 59
2010 44 8 60 17
2011 50 10 74 25
2012 53 9 76 25
2013 53 9 76 25
2014 46 8 60 20
2015 46 8 60 16
2016 50 8 60 12
2017 46 8 60 12
2018 50 8 60 12
2019 50 8 60 12
2020 52 8 60 10
2021 49 8 60 11
2022 64 10 74 12
2023 60 10 74 18
2024 65 10 74 12
2025 64 10 74 12

एक से ज्यादा मैदानों पर घरेलू मैच खेलेंगी टीमें

आईपीएल 2026 में भी टीमें एक से ज्यादा मैदानों पर अपने घरेलू मैच खेलेंगी. राजस्थान रॉयल्स जयपुर के साथ ही गुवाहाटी में अपने मुकाबले खेलेगी. जयपुर में चार और गुवाहाटी में टीम के तीन मैच होंगे. असम के खिलाड़ी रियान पराग अब टीम के कप्तान हैं और स्थानीय खिलाड़ी की वजह से गुवाहाटी में भी टीम को बड़ा सपोर्ट मिल सकता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पांच मैच एम. चिन्नास्वामी मैदान पर खेलेगी वहीं दो मैच रायपुर के वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर होगा.

आईपीएल 2026 का आधिकारिक शेड्यूल अभी तक नहीं आया है. लेकिन खबर है कि बीसीसीआई आईपीएल शेड्यूल को दो चरणों में जारी कर सकती है. असल में तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ऐसा किया जाएगा.