- Home
- News
- IPL 2026 Woke up with little bit of nerves, Ricky Ponting kept me calm and collected, says Cooper Connolly
कूपर कोनोली ने इस दिग्गज को बताया अपना रोल मॉडल, इस शख्स को दिया विस्फोटक पारी का क्रेडिट
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज ने कहा, यह शानदार टीम प्रयास था, हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी जिससे चीजें आसान हो गई.
Published On Apr 01, 2026, 04:59 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2026, 04:59 PM IST
Cooper Connolly
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली का बल्ला जमकर बोला. कोनोली ने 44 गेंद में नाबाद 72 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई. आईपीएल के डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने कहा कि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें आक्रामक खेलने की सलाह दी थी. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर भी बड़ी बात कही.
कोनोली ने जियोस्टार से कहा , मैं सुबह उठा तो नर्वस था जिससे मुझे खुशी भी हुई, मुझे अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का इंतजार था, रिकी पोंटिंग ने मुझसे शांतचित्त होकर खेलने को कहा, उन्होंने मुझसे आक्रामक बल्लेबाजी के लिये कहा, यह शानदार टीम प्रयास था, हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी जिससे चीजें आसान हो गई.
श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करके सीखना चाहता था: कोनोली
कोनोली ने कहा, मैं श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करके सीखना चाहता था, वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, मैने ऑस्ट्रेलिया ए और ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके खिलाफ खेला है, मैं उनसे अधिक से अधिक सीखने की कोशिश करूंगा.
कोनोली ने शॉन मार्श को बताया आदर्श
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श उनके आदर्श हैं. उन्होंने कहा, मेरा चयन हुआ तो वह बहुत सुखद पल था, शॉन मार्श से मैने सबसे पहले बात की और उन्होंने मुझे सलाह दी, मैने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ काफी खेला है और वह मेरे मेंटोर तथा आदर्श हैं.
प्रसिद्ध कृष्णा को काफी देर से गेंद सौंपी: अनिल कुंबले
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने इस बात पर हैरानी जताई कि गुजरात टाइटंस ने पिछले सत्र के अपने सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को काफी देर से गेंद सौंपी. प्रसिद्ध ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. कुंबले ने कहा, आईपीएल 2025 में परपल कैप जीतने वाले प्रसिद्ध को इतनी देर से 13वें ओवर में गेंद सौंपने का कारण समझ में नहीं आया, उसे छठे से दसवें ओवर के बीच में गेंद देनी चाहिए थी.