×

आईपीएल-9 के लिए 15 दिसंबर को लगेगी ड्राफ्ट बोली, चेन्नई और जयपुर के बड़े खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

बिडिंग के दौरान सबसे कम बोली लगाने वाले संजीव गोयनका को पहला खिलाड़ी चुनने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 14, 2015 3:41 PM IST

नीलामी में राजस्थान रॉयल्स व चेन्नई सुपरकिंग्स के टॉप खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें © Getty Images
नीलामी में राजस्थान रॉयल्स व चेन्नई सुपरकिंग्स के टॉप खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें © Getty Images

आईपीएल 2016 को लेकर पहले से ही कई बदलाव देखने को मिल चुके हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इस टूर्नामेंट में बदलाव और भी व्यापक स्तर पर होने वाले हैं। आईपीएल के अगले दो संस्करणों के लिए दो नई टीमें राजकोट और पुणे को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। 15 दिसंबर को ये दोनों टीमें आईपीएल प्लेयर्स ड्राफ्ट से अपनी-अपनी टीमों का चुनाव करेंगी। लेकिन इस नीलामी में सबकी नजरें कुछ खास खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और आर. अश्विन पर रहेंगी। ये चारों खिलाड़ी पिछले कई सीजनों से एक ही टीम की ओर से एक साथ खेलते आ रहे हैं। यही कारण था कि चेन्नई आईपीएल की एक सशक्त टीम रही थी।

चेन्नई सुपकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स को बेटिंग के आरोप के कारण आईपीएल के अगले दो संस्करणों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। ड्राफ्ट प्लेयर्स नीलामी में बोली के दौरान सबसे कम बोली लगाने वाले संजीव गोयनका को पहला खिलाड़ी चुनने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में गोयनका धोनी व रैना में से किसी को भी अपने मन के हिसाब से चुन सकते हैं और साथ ही दूसरे राऊंड में अश्विन को भी चुन सकते हैं। दोनों टीमें इन खिलाड़ियों को अगले दो सालों तक चुन सकेंगी।

TRENDING NOW

धोनी जहां आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं तो रैना सबसे सफल बल्लेबाज हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 और 2011 में आईपीएल खिताब व 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग खिताब जीते थे। रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज हैं वह अब तक 132 मैचों में 3,699 रन बना चुके हैं। जिसमें एक शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। इनके अलावा विदेशी सितारों ब्रेंडन मैक्कुलम, फाफ डू प्लेसी पर भी बोली लगेगी। चेन्नई की टीम इस सीजन में पूरी तरह से बिखर जाएगी इसमें कोई संदेह नहीं है। इसके अलावा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स के माहिर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पर भी सबकी नजरें रहेंगी व राजस्थान रॉयल्स के विदेशी सितारों स्टीवन स्मिथ और शेन वॉटसन पर भी नजरें होंगी।