- Home
- News
- Ipl auction 2021 kkr team 2021 players list kolkata knight riders complete players list squad 4433327
IPL Auction 2021, KKR Players List: शाकिब अल हसन की घरवापसी हुई, हरभजन-नायर को खरीदने के फैसले ने चौंकाया
IPL Auction 2021, Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन के दौरान कुल आठ खिलाड़ी खरीदे।
Published On Feb 18, 2021, 09:19 PM IST
Last UpdatedFeb 18, 2021, 09:19 PM IST
IPL Auction 2021, Punjab Kings:
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 14वें सीजन की नीलामी के दौरान अपने पुराने साथी शाकिब अल हसन (Shakib Al hasan) की घरवापसी कराई। वहीं हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और करुण नायर (Karun Nair) जैसे खिलाड़ियों जो कि पहले राउंड में अनसोल्ड रहे थे, उन्हें खरीद कर सभी को चौंका दिया। केकेआर ने मिनी ऑक्शन के दौरान कुल आठ खिलाड़ी खरीदे।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: शाकिब अल हसन (3.2 करोड़), शेल्डन जैक्सन (20 लाख), वैभव अरोड़ा (20 लाख), करुण नायर (50 लाख), हरभजन सिंह (2 करोड़), बेन कटिंग (75 लाख), वेंकटेश अय्यर (20 लाख), पवन नेगी (50 लाख)।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का फुल स्क्वाड: इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लोकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, टिम सेफर्ट, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, पवन नेगी।
नीलामी से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची: टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, निखिल नाइक, सिद्धार्थ एम, सिद्धेश लाड।