add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL Auction 2022: Shivam Dube को मिली एकसाथ दो खुशियां, पापा भी बने और IPL में चेन्नई ने चुना

IPL 2022 : रविवार को ही शिवम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की थी कि वह बेटे के पिता बने हैं. इसके बाद चेन्नई ने 4 करोड़ रुपये चुकाकर उन्हें अपने पाले में किया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 13, 2022 3:42 PM IST

IPL 2022 Auction, Shivam Dubey: भारत के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) के जीवन में आज एक साथ दो-दो खुशियां आई हैं. घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाला यह ऑलराउंडर आज पिता बने हैं. उनकी पत्नी अंजुम खान ने बेटे को जन्म दिया है फिर इसके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 4 करोड़ रुपये की कीमत देकर अपने नाम किया. उनकी पत्नी अंजुम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह दोनों खुशखबरियां शेयर कर उनके फैन्स का दिन बना दिया है. अंजुम ने शिवम के एमएस धोनी (MS DHoni) की टीम में आने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘आखिरकार धोनी टीम.’

करीब सुबह 10 बजे शिवम ने भी अपनी पत्नी और नवजात बेटे की तस्वीर शेयर अपने पिता बनने की जानकारी शेयर की. उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘गुच्छों में खुशियां में हमारे जीवन में आई हैं. बेबी ब्वॉय से धन्य हुआ हूं.’ इस न्यूज के शेयर करने के कुछ ही घंटों बाद जब उनका नाम आईपीएल ऑक्शन टेबल पर आया तो आईपीएल की तीन टीमों में उन्हें लेने की होड़ मच गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG), पंजाब किंग्स (PBKS) में उन्हें लेने की जंग शुरू हुई. इन दोनों ने 50 लाख रुपये जो कि उनका बेस प्राइज था. इससे 2 करोड़ रुपये तक उनकी बोली पहुंचा दी. इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स भी रेस में कूद गई और लखनऊ ने काफी देर तक उन्हें लेने की कोशिश की लेकिन पंजाब और चेन्नई ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा. आखिरकार 4 करोड़ की बोली पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें अपने नाम कर लिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shivam dube (@dubeshivam)

28 वर्षीय दुबे अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ खेल चुके हैं. उनके नाम 24 आईपीएल मैचों में एक फिफ्टी समेत 399 रन हैं. इस लीग में वह अब तक 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार भी बना चुके हैं.

अब वह टी20 क्रिकेट के बादशाह कप्तान माने जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) के नेतृत्व में अपने खेल को और निखारकर आईपीएल में उम्दा प्रदर्शन के साथ-साथ भारतीय टीम में भी वापसी का रास्ता अख्तियार करना चाहेंगे. वह अब तक भारतीय टीम के लिए 1 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.