• Home
  • News
  • Ipl auction 2022 live update purse tracker players sold unsold purse remaining complete team details 5237377

IPL Auction 2022 Purse Remaining: आरसीबी के पर्स में सिर्फ 9.25 करोड़, यहां जानिए पहले दिन का हाल

IPL Auction 2022 Purse Remaining, आईपीएल-2022 के ऑक्शन के पहले दिन कई बड़े खिलाड़ी बिक नहीं सके, जबकि कुछ खिलाड़ियों पर बड़े दांव लगाए गए हैं. पहले दिन की समाप्ति तक का पूरा हाल यहां जानिए...

Edited By : India.com Staff |Feb 12, 2022, 10:59 PM IST

Published On Feb 12, 2022, 10:59 PM IST

Last UpdatedFeb 12, 2022, 10:59 PM IST

IPL Auction 2022 Sold & Unsold Purse Remaining: आईपीएल-2022 के लिए मेगा ऑक्शन के पहले दिन तक सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) ने अपने साथ 13 खिलाड़ी (3 रिटेन) जोड़ लिए हैं. दिल्ली के पास भी फिलहाल 13 खिलाड़ी हैं. पहले दिन की समाप्ति तक लखनऊ सुपजायंट्स (Lucknow Super Giants) के पर्स में सबसे कम 6.90 करोड़ रुपये शेष हैं. इस वक्त पंजाब किंग्स के पास सबसे अधिक 28.65 करोड़ रुपये हैं.

फ्रेंचाइजी के पर्स में कितनी रकम

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम शेष रकम कुल खिलाड़ी
पंजाब किंग्स 28.65 करोड़ रुपये 11
सनराइजर्स हैदराबाद 20.15 करोड़ रुपये 13
राजस्थान रॉयल्स 12.15 करोड़ रुपये 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9.25 करोड़ रुपये 11
चेन्नई सुपर किंग्स 20.45 करोड़ रुपये 10
कोलकाता नाइट राइडर्स 12.65 करोड़ रुपये 9
मुंबई इंडियंस 27.85 करोड़ रुपये 8
दिल्ली कैपटिल्स 16.50 करोड़ रुपये 13
गुजरात टाइटन्स 18.85 करोड़ रुपये 10
लखनऊ सुपरजायंट्स 6.90 करोड़ रुपये 11

IPL auction 2022 purse remaining: 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को यहां पहले दिन की नीलामी समाप्त होने के बाद टीमों की स्थिति इस तरह से है।

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोइन अली, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे (खिलाड़ी खरीदे: 10, शेष बजट : 20.45 करोड़ रुपये).

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, जेसन रॉय, अभिनव मनोहर, हार्दिक पंड्या, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, आर साई किशोर, नूर अहमद (खिलाड़ी खरीदे: 10, शेष बजट: 18.85 करोड़ रुपये).

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, केएस भरत, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्किया, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, अश्विन हेब्बार (खिलाड़ी खरीदे: 13, शेष बजट: 16.50 करोड़ रुपये).

कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती (खिलाड़ी खरीदे: नौ, शेष बजट: 12.65 करोड़ रुपये).

लखनऊ सुपरजाइंट्स: केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मार्क वुड, अंकित राजपूत (खिलाड़ी खरीदे: 11, शेष बजट : 6.90 करोड़ रुपये).

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसी, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप (खिलाड़ी खरीदे: 11, शेष बजट : 9.25 करोड़ रुपये).

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, एम अश्विन, बासिल थंपी (खिलाड़ी खरीदे: आठ, शेष बजट: 27.85 करोड़ रुपये).

राजस्थान रॉयल्स: देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रेयान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करियप्पा (खिलाड़ी खरीदे: 11, शेष बजट : 12.15 करोड़ रुपये).

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक (खिलाड़ी खरीदे : 13, शेष बजट : 20.15 करोड़ रुपये).

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल (खिलाड़ी खरीदे: 11, शेष बजट: 28.65 करोड़ रुपये).

अनसोल्ड रहे ये बड़े नाम:

डेविड मिलर (बेस प्राइज- 1 करोड़), स्टीव स्मिथ (बेस प्राइज- 2 करोड़), शाकिब अल हसन (बेस प्राइज- 2 करोड़), मोहम्मद नबी (बेस प्राइज- 1 करोड़), रिद्धिमान साहा (बेस प्राइज- 1 करोड़), उमेश यादव (बेस प्राइज- 2 करोड़), सैम बिलिंग्स (बेस प्राइज- 2 करोड़), मुजीब जादरान (बेस प्राइज- 2 करोड़), इमरान ताहिर (बेस प्राइज- 2 करोड़), एडम जाम्पा (बेस प्राइज- 2 करोड़), अमित मिश्रा (बेस प्राइज- 1.5 करोड़)

Editor's Pick