- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl auction 2022 ravindra jadeja remembers the moment csk bought him for the first time 5235966
IPL Auction 2022 से पहले भावुक हुए रवींद्र जडेजा; पहली बार CSK में चुने जाने वाले पल को याद किया
चार बार आईपीएल खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2012 की नीलामी के दौरान भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को खरीदा था।
Published On Feb 12, 2022, 11:42 AM IST
Last UpdatedFeb 12, 2022, 11:42 AM IST
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 mega Auction) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भावुक होकर उस पल को याद किया जब इस चैंपियन टीम ने पहली बार उन्हें खरीदा था। बैंगलोर में हो रही दो दिवसीय नीलामी के दौरान कुल 600 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा।
ऑक्शन से पहले जडेजा ने सीएसके के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किए गए एक वीडिया में कहा, “सबसे पहले, मैं बहुत खुश था कि मुझे सीएसके द्वारा चुना गया क्योंकि हम सभी जानते हैं कि सीएसके एक बहुत ही बेहतरीन फ्रेंचाइजी रही है। वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वो लगभग हर साल फाइनल खेल रहे हैं। इसलिए मैं बहुत खुश था सीएसके में शामिल होने पर और मैं माही भाई के साथ खेलने के लिए भी उत्साहित था। भले ही मैं भारतीय क्रिकेट टीम में माही भाई के साथ था, फिर भी मैं सीएसके का हिस्सा बनकर खुश था।”
Revisiting Auction memories with namma @imjadeja!
Watch full video of Jaddu’s excitement for the #SuperAuction https://t.co/88a68rH41r#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/o14Zbwadlp
— Chennai Super Kings – Mask Pdu Whistle Pdu! (@ChennaiIPL) February 11, 2022
सीएसके ने साल 2012 की नीलामी के दौरान भारतीय ऑलराउंडर जडेजा को खरीदा था। जिसके बाद से जड्डू चेन्नई टीम का एक अहम हिस्सा हैं। 15नें सीजन की नीलामी से पहले चेन्नई में जडेजा को 14 करोड़ में रीटेन किया जो कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़) की रीटेन राशि से भी ज्यादा है।