×

IPL Auction 2026: आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में जोड़े गए 19 प्लेयर्स, जानें कौन- कौन हैं शामिल ?

फ्रेंचाइजी टीमों के अनुरोध पर प्लेयर नीलामी के लिए 19 और नाम लिस्ट में जोड़े गए, जिससे नीलामी में भाग लेने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 369 हो गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 16, 2025 1:16 PM IST

IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट अपडेट की गई है और इसमें 19 खिलाड़ियों को ऐड किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टीमों के अनुरोध पर प्लेयर नीलामी के लिए 19 और नाम लिस्ट में जोड़े गए, जिससे नीलामी में भाग लेने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 369 हो गई है.

इससे पहले खिलाड़ियों की लिस्ट में नौ नाम जोड़े थे,जिसमें त्रिपुरा के ऑलराउंडर मनीषंकर मुरासिंह, स्वस्तिक चिकारा और दक्षिण अफ्रीका के ईथन बॉश शामिल थे, लेकिन कुछ ही समय बाद उनके नाम वापस ले लिए गए थे. नए अपडेट के बाद इन नौ खिलाड़ियों को एक बार फिर लिस्ट में जोड़ा गया है.

इन खिलाड़ियों को लिस्ट में जोड़ा गया

मणिसंकर मुरासिंघ (30 लाख रुपये), स्वास्तिक चिकारा (30 लाख रुपये), ईथन बॉश (75 लाख रुपये), वीरनदीप सिंह (30 लाख रुपये), चामा मिलिंद (30 लाख रुपये), के.एल. श्रीजीत (30 लाख रु.), राहुल राज नामला (30 लाख रु.), क्रिस ग्रीन (75 लाख रु.), विराट सिंह (30 लाख रु.),

TRENDING NOW

अभिमन्यु ईश्वरन (30 लाख रु.), त्रिपुरेश सिंह (30 लाख रु.), काइल वेरिन (1.25 करोड़ रु.), ब्लेसिंग मुजरबानी (75 लाख रु.), बेन सियर्स (रु. 1.50 करोड़ रुपये), राजेश मोहंती (30 लाख रुपये), स्वास्तिक सामल (30 लाख रुपये), सारांश जैन (30 लाख रुपये), सूरज संगाराजू (30 लाख रुपये) और तन्मय अग्रवाल (30 लाख रुपये)