Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 18, 2025 5:13 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी में काफी रोमांच देखने को मिला. और एक बार फिर दिखा कि क्रिकेट के खेल में कितना उतार-चढ़ाव हो सकता है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन भी अब इस बात को समझ गए होंगे.
लिविंगस्टन का नाम पहले मार्की प्लेयर की लिस्ट में आया. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. इस बात को कई लोगों ने हैरान किया. लेकिन लिविंगस्टन का नाम एक बार फिर नीलामी में आया. और इस बार मामला अलग देखा गया. उन्हें खरीदने के लिए बिडिंग-वॉर शुरू हो गई. जिस खिलाड़ी को थोड़ी देर पहले कोई खरीदना नहीं चाहता था उसे अपने साथ शामिल करने की होड़ मच गई. टीमें कीमतें लगातार बढ़ा रही थीं. और आखिर में काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.
लिविंग्स्टन जैसा खिलाड़ी जब नहीं बिकता है तो झटका लगना लाजमी है. वह टी20 क्रिकेट के जाने-माने खिलाड़ी हैं. बल्ले से धमाल मचा सकते हैं. और गेंदबाजी से भी वह काफी उपयोगी हैं. पर जब उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला तो टीमों की रणनीति पर विचार हुआ.
लेकिन, आईपीएल नीलामी में उन्हें एक बार फिर मौका मिला. और इस बार जिन भी टीमों के पास पैसा था उन्होंने लिविंगस्टन को अपनी टीम में शामिल करना चाहा. उन्होंने बोली लगाई.
जब दूसरी बार लिविंगस्टन का नाम आया तो बोलियां फौरन और आक्रामक होकर लग रही थीं. कोई भी लिविंगस्टन को छोड़ना नहीं चाहता था. सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें उन्हें खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थीं.
We will be 𝐋𝐈𝐕𝐈𝐍𝐆 the dream together from here, Liam 🫶✨
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) December 16, 2025
[Liam Livingstone | TATA IPL Auction | Play With Fire] pic.twitter.com/a9d44ZI0gJ
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपने साथ रखने की जद्दोजेहद शुरू कर दी. लिविंगस्टन की कीमत 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. लेकिन उनके पास ज्यादा पर्स नहीं था. उस समय लखनऊ के पास 13 करोड़ रुपये से कुछ ही ज्यादा रकम थी. लखनऊ को न चाहते हुए भी लिंविगस्टन को छोड़ना पड़ा. और सनराइजर्स को लिविंगस्टन मिल गए.
बीते सीजन में लिविंगस्टन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा थे. लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. RCB ने उन्हें 8.75 करोड़ में खरीदा था.
आईपीएल 2025 में लियम लिविंगस्टन ने RCB और उसके फैंस को निराश किया था. हालांकि टीम ने उन्हें लगातार मौके दिए. वह फाइनल मैच में भी खेले थे. लिविंगस्टन ने आईपीएल 2025 के 10 मैचों में 16.00 के औसत से 112 रन बनाए थे. लिविंगस्टन के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 49 मुकाबले खेले हैं और 26.28 के औसत और 158.76 के स्ट्राइक रेट से 1051 रन बनाए हैं.
लिविंगस्टन का पिछला सीजन तो अच्छा नहीं रहा था लेकिन कुल मिलाकर उनके करियर का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या काव्या मारन की टीम का यह दांव कामयाब होता है या फिर नहीं.
लियाम लिविंगस्टन – ₹13 करोड़, जैक एड्वर्ड्स – ₹3 करोड़, सलिल अरोड़ा – ₹1.50 करोड़, शिवम मावी – ₹75 लाख, क्रैंस फुलेत्रा – ₹30 लाख, प्रफुल्ल हिंगे – ₹30 लाख, अमित कुमार – ₹30 लाख, ओंकार तारमाले – ₹30 लाख, साकिब हुसैन – ₹30 लाख, शिवांग कुमार – ₹30 लाख
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
