This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL Auction: नीलामी के लिए 'खिलाड़ियों की मंडी' सजकर तैयार, आज इन पर रहेगी नजर
नीलामी में सबसे उम्रदराज 48 वर्षीय प्रवीण तांबे जबकि सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान के 14 साल के चाइनामैन गेंदबाज नूर अहमद हैं
Written by Kamlesh Rai
Last Published on - December 19, 2019 12:12 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के 13वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार (19 दिसंबर) को कोलकाता में होगी. शुरुआत में 997 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन 332 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है.
लीग की कुल 8 फ्रेंचाइजी टीमें 73 स्थानों के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी. इस बार नीलामी में मुख्य आकर्षण का केंद्र विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ भारत के युवा खिलाड़ी भी होंगे.
ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये रखा है. नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में भारत के लेग स्पिनर प्रवीण तांबे होंगे जबकि सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में अफगानिस्तान के उभरते हुए चाइनामैन गेंदबाज नूर अहमद शामिल हैं. नूर अहमद इस समय 14 साल के हैं. वह अगले महीने यानी जनवरी, 2020 में 15 साल के होंगे.
विंडीज खिलाड़ियों पर रहेगी फ्रेंचाइजी की नजरें
वेस्टइंडीज की टीम इस समय भारत में लिमिटेड ओवर की सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में अब तक जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है उनमें शिमरोन हेटमायर टॉप पर हैं. हेटमायर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने रिलीज कर दिया था. उन्होंने इसका जवाब भारत के खिलाफ संपन्न 3 मैचों की सीरीज के बाद चेन्नई वनडे में शतकीय पारी खेलकर देने की कोशिश की है.
22 वर्षीय हेटमायर ने टी-20 में 151.89 के स्ट्राइक रेट से 120 रन जुटाए थे. इसके अलावा विंडीज के जिन खिलाड़ियों ने अपने खेल से प्रभावित किया उनमें शाई होप, तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल, बल्लेबाज निकोलस पूरन और पेसर केसरिक विलियम्स शामिल हैं.
लिन, मैक्सवेल और कमिंस पर भी लग सकती है बड़ी बोली
ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ियों क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है. इस लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है. श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है. देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन बाजी मारता है.
भारतीय युवाओं में यशस्वी जायसवाल और आर साई किशोर के हाथ लग सकती है बड़ी राशि
भारतीय युवा खिलाड़ियों में मुंबई के ओपनर यशस्वी जायसवाल, अंडर-19 वर्ल्ड कप के कप्तान प्रियम गर्ग और तमिलनाड़ के लेफ्ट आर्म स्पिनर आर साई किशोर सहित बंगाल के पेसर इशान पोरेल शामिल हैं.
भारतीयों में रॉबिन उथप्पा सबसे महंगे
रॉबिन उथप्पा ने भारतीयों में सबसे अधिक अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रूपये रखा है. उथप्पा ने हाल में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में 6 मैचों में 139 रन बनाए थे. उन्होंने केरल की कप्तानी की थी. पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिकने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट 1 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल हैं.
IPL Auction 2020: इन 3 विदेशी खिलाड़ियों की लग सकती है सबसे ऊंची बोली
186 भारतीय खिलाड़ी होंगे शामिल
नीलामी में भारत की ओर से 186 जबकि विदेश के 143 व एसोसिएट देश के 3 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. सबसे अधिक कीमत वाले दो करोड़ के बेस प्राइस में 7 खिलाड़ी है जबकि 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में 10 और 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में 23 खिलाड़ी हैं. सबसे पहले बल्लेबाजों पर बोली लगेगी. उसके बाद ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स, तेज गेंदबाज और फिर स्पिन गेंदबाजों की बारी आएगी.
183 अनकैप्ड खिलाड़ी
अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में 183 खिलाड़ी 20 लाख, सात खिलाड़ी 40 लाख और आठ खिलाड़ी 30 लाख रुपये की सूची में शामिल हैं.
