IPL नीलामी में ना चुने जाने से निराश नहीं हैं हनुमा विहारी; न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी

हनुमा विहारी की कप्तानी में भारत ए टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दो चार दिवसीय मैच खेलेगी।

Edited By : India.com Staff |Dec 29, 2019, 03:00 PM IST

Published On Dec 29, 2019, 03:00 PM IST

Last UpdatedDec 29, 2019, 03:00 PM IST

IPL 2020 की नीलामी के दौरान नहीं बिकने भारतीय शीर्ष क्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। विहारी का पूरा ध्यान भारत ए टीम के जनवरी में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वो भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

बंगाल के खिलाफ रणजी मैच के बाद पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘ये मेरे नियंत्रण में नहीं है और मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता हूं। मेरा काम मैच खेलना और जीतना है। मैंने अपनी स्टेट टीम के लिए सीमित ओवरों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं भारतीय टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करुंगा।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘मैं न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी कर रहा हूं। मुझे वहा इंडिया ए के लिए दो चार दिवसीय मैच और फिर टेस्ट सीरीज (फरवरी-मार्च में भारतीय टीम का दौरा) में खेलना है। ये हमारे लिये काफी अहम सीरीज होगी क्योंकि इसके बाद हमारा अगला टेस्ट दौरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। मैं ए टीम का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

 यशस्वी जायसवाल ने गेंद और बल्ले से किया धमाका, टीम इंडिया ने जीती सीरीज

विहारी ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड का दौरा किया था और उन्हें वहां की परिस्थितियों के बारे में पता है। उन्होंने पहले अनधिकृत टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक (86 और नाबाद 51) लगाया था।

मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘वहां हवा के कारण स्विंग गेंदबाजों को मदद मिलती है, ये चुनौतीपूर्ण होगा। भारतीय टीम में सबके पास अच्छी तकनीक है। हमारी बल्लेबाजी यूनिट ने विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया है और हम इसे दोहराने की कोशिश करेंगे।’’

टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की वजह से निरंतरता हासिल नहीं कर पाते थे तेज गेंदबाज: इशांत शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, हनुमा विहारी (कप्तान), केएस भारत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, शाहबाज नदीम, राहुल चाहर, संदीप वारियर, अवेश खान, मो सिराज, इशान पोरेल, इशान किशन।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हनुमा विहारी (कप्तान), केएस भारत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, आर अश्विन, शाहबाज नदीम, संदीप वारियर, अवेश खान, मो सिराज, इशान पोरेल

Editor's Pick