• Home
  • News
  • IPL auction: Rasikh Dar becomes 3rd kashmiri cricketer to be picked in IPL

कश्‍मीर के 17 साल के रसिक डार को मिलेगा IPL खेलने का मौका !

रसिक आईपीएल में चुने गए तीसरे कश्‍मीरी खिलाड़ी बन गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 19, 2018, 05:27 PM IST

Published On Dec 19, 2018, 05:27 PM IST

Last UpdatedDec 19, 2018, 05:27 PM IST

bat ball © Getty Images

आईपीएल के 12वें सीजन में कश्मीर के कुलगाम जिले के 17 साल के रसिक खान डार तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखाई देंगे। मुंबई ने मंगलवार को जयपुर में हुई नीलामी में उन्हें अपने साथ जोड़ा है।

रसिक खान एक तेज गेंदबाज हैं। उनके पिता एक स्कूल टीचर हैं। परिवार में चार बच्चों में सबसे छोटे रसिक के लिए मुंबई ने 20 लाख रुपये की कीमत अदा की है। रसिक इस समय राज्य की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं, जो कूच बिहार ट्रॉफी में शिरकत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक मैच में छह विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी से काफी लोगों को प्रभावित किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: महिला टीम का कोच बनने की रेस में कर्स्टन और गिब्स सबसे आगे

भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके और मौजूदा समय में जम्मू एवं कश्मीर की रणजी टीम के कप्तान इरफान पठान ने रसिक को एक प्रतिभा खोच कार्यक्रम में चुना था। उन्हें पठान और स्थानीय खिलाड़ी परवेज रसूल ने निखारा है। वह विजय हजारे ट्रॉफी में राज्य की टीम में इन दोनों के साथ खेले थे।

आईपीएल में चुने जाने पर रसिक ने कहा, “मैंने कई वर्षो से काफी मेहनत की है। मैं उच्च स्तर पर खेलना चाहता हूं। इस साल मैंने जिला टूर्नामेंट में काफी अच्छा खेला था और इसके बाद प्रतिभा खोज कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था।”

पढ़ें: 8.4 करोड़ में पंजाब से जुड़े वरुण बोले- मैं 20 लाख का बेस प्राइज मिलने की उम्‍मीद कर रहा था

इस युवा ने कहा, “ट्रायल्स में मैं भाग्यशाली था कि पठान भाई और अन्य लोगों ने मुझे सीनियर टीम के लिए चुना। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह आईपीएल में खेले।” रसिक राज्य के ऐसे चौथे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में खेलेंगे। उनसे पहले, परवेज, मंजूर पांडव और मुहम्मद मुदासिर को भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Editor's Pick