• Home
  • News
  • ipl ex chairman Lalit Modi Hails vaibhav suryavanshi As Rajasthan Royals’s ‘best Buy’ In IPL History

ललित मोदी का बड़ा दावा! वैभव सूर्यवंशी को बताया IPL इतिहास में RR का 'बेस्ट बाय'

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ 97 रनों की पारी खेली. इस पारी के बाद ललित मोदी ने सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स का बेस्ट बाय करार दिया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 28, 2026, 05:35 PM IST

Published On May 28, 2026, 05:35 PM IST

Last UpdatedMay 28, 2026, 05:35 PM IST

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं. उनकी बल्लेबाज देखकर हर कोई 15 साल के इस लड़के का दीवाना बन गया है. आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने वैभव को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की सबसे अच्छी खरीद बताया है. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. जब उनकी उम्र सिर्फ 13 साल ही थी. वो आईपीएल में सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अपने पहले ही सीजन में वैभव ने आईपीएल में इतिहास रच दिया और इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए.

ललित मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है. मोदी ने एक्स पर लिखा कि राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के रुप में आईपीएल इतिहास का सबसे बढ़िया खिलाड़ी का सौदा किया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों पर 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर वैभव चर्चा में छाए हुए हैं. इस सीजन सूर्यवंशी ने अबतक 15 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 45.33 की औसत से 680 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 242.86 का रहा है. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कई दिग्गज भारतीय टीम में उनके सेलेक्शन को लेकर आवाज उठा कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2026 में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

आईपीएल के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वैभव एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 2026 के सीजन में 15 साल के इस खिलाड़ी ने अबतक 65 छक्के लगा दिए हैं. जबकि क्रिस गेल ने 14 साल पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के मारे थे. इसके अलावा वो एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. जिसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ है. जायसवाल ने आईपीएल 2023 में 625 रन बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी बनाए थे.

वही आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी का नाम दर्ज हो गया है. जिसमें वो शुभमन गिल से आगे निकल गए हैं. हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव ने 12 छक्के लगाए. वहीं शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के 10 सिक्स मारे थे.

Editor's Pick