ICC का ये बड़ा इवेंट IPL 2023 के लिए खड़ी कर सकता है मुश्किलें, जानिए वजह

टीम इंडिया अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेती है तो IPL 2023 के कारण भारतीय खिलाड़ियों के पास ICC टूर्नामेंट की तैयारी के लिए बेहद कम समय होगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 07, 2022, 01:56 PM IST

Published On Dec 07, 2022, 01:56 PM IST

Last UpdatedDec 07, 2022, 01:56 PM IST

Twitter

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के प्लेऑफ पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून के पहले सप्ताह में होने की संभावना है जिससे IPL 2023 के प्लेऑफ में विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी मुश्किल में पड़ सकती है।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, WTC फाइनल 12 जून को रिजर्व डे के विकल्प के साथ 7-11 जून तक ओवल में आयोजित होने की संभावना है। वहीं, IPL 2023 दो महीने से अधिक समय तक चलेगा और फाइनल मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में हो सकता है। इस स्थिति में WTC फाइनल और IPL प्लेऑफ के बीच टकराव हो सकता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें, ICC इवेंट से 7 दिन पहले किसी अन्य टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया जा सकता है। अगर WTC फाइनल का आयोजन 7-11 जून के बीच किया जाता है तो BCCI को IPL 2023 का फाइनल 30 मई या उससे पहले ही कराना होगा।

यही नहीं, टीम इंडिया अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेती है तो IPL के कारण भारतीय खिलाड़ियों के पास ICC टूर्नामेंट की तैयारी के लिए बेहद कम समय होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पाइंट टेबल की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया 72.73 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका 60 प्रतिशत अंकों के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका तीसरे पायदान पर है जिसके 53.33 प्रतिशत अंक है। वहीं, भारत 52.08 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। इन चारों टीमों के बीच WTC फाइनल को लेकर कड़ी टक्कर है।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को दिसंबर 2022 में बांग्लादेश में दो टेस्ट खेलने हैं। फिर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ये 6 टेस्ट मैच तय करेंगे कि भारत WTC फाइनल में जगह बना पाएगा या नहीं।

Editor's Pick