- Home
- News
- IPL Franchises will have to submit the list of their retained players by 31st October 2024
IPL 2025: कब तक जारी करनी होगी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची, आ गई तारीख
फ्रेंचाइजी टीमें अधिकतम छह खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है, जिसमें पांच कैप्ड (भारतीय और विदेशी) और दो से अधिक अनकैप्ड (भारतीय) प्लेयर्स नहीं होंगे.
Published On Sep 30, 2024, 12:27 PM IST
Last UpdatedSep 30, 2024, 12:27 PM IST
Ipl retention Last date: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी टीमों को रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी करनी होगी. इसके लिए अब डेडलाइन जारी हो गई है. फ्रेंचाइजी टीमों को 31 अक्टूबर से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करनी होगी. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 31 अक्टूबर 2024 के शाम पांच बजे रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट सौंपनी है.
आईपीएल टीमें संयुक्त रूप से रिटेंशन और राइट-टू-मैच (आरटीएम) विकल्प चुन सकती हैं, इस बार अधिकतम छह खिलाड़ी रिटेन हो सकते हैं, जिसमें पांच कैप्ड (भारतीय और विदेशी) और दो से अधिक अनकैप्ड (भारतीय) प्लेयर्स नहीं होंगे.
रिटेंशन के लिए कितनी रकम खर्च करनी होगी
मान लीजिए कोई टीम पांच खिलाड़ियों को रीटेन करना चाहती हैं. तो सवाल यह उठता है कि इसके लिए उन्हें कितनी रकम खर्च करनी होगी. तो आईपीएल के नियम के मुताबिक पहले तीन रिंटेशन के लिए- 18 करोड़, 14 करोड़ और 11 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. और फिर बाकी दो के लिए – 18 करोड़ और 14 करोड़ रुपये. एक टीम को नीलामी के लिए 120 करोड़ रुपये मिलते हैं. और इसमें से 75 करोड़ रुपये तो इसी नीलामी में खर्च हो जाएंगे.
वहीं अनकैप्टड प्लेयर्स के लिए यह रकम अधिकतम 4 करोड़ रुपये होगी. यह आईपीएल 2021 में भी इतनी ही थी. इसका अर्थ है कि अगर कोई टीम 6 खिलाड़ी रीटेन करती है, इसमें 5 कैप्ड और एक अनकैप्ड शामिल है तो उसके पर्स में से 79 करोड़ रुपये निकल जाएंगे. और नीलामी में उसके पास सिर्फ 41 करोड़ रुपये बचेंगे.
और मान लीजिए कोई टीम पांच ही खिलाड़ियों को ही रीटेन करना चाहती है. इसमें चार कैप्ड और 1 अनकैप्ड है तो उसके पर्स से कुल 65 करोड़ रुपये निकलेंगे. और फिर उसके पांच 55 करोड़ रुपये बचेंगे. और ऐसी सूरत में उसके पास Right to Match यानी आरटीएम के जरिए भी एक खिलाड़ी खरीदने का मौका होगा. जब भी वह नीलामी में आएगा.
अगर ऐसा होता है तो टीम के पर्स से और भी पैसा कटेगा. मान लीजिए वह किसी खिलाड़ी को आरटीएम के जरिए 22 करोड़ रुपये में खरीदती है यानी उसे पर्स से 4 करोड़ रुपये अतिरिक्त कट जाएगा.