स्‍टीवन स्मिथ बोले- IPL खेलने से वनडे क्रिकेट की तैयारी में मिली मदद

क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने स्‍टीवन स्मिथ को विश्‍व कप 2019 की टीम में जगह दी है।

Edited By : Press Trust of India |Apr 29, 2019, 11:12 PM IST

Published On Apr 29, 2019, 11:12 PM IST

Last UpdatedApr 29, 2019, 11:12 PM IST

steven smith BCCI

Steven Smith @ BCCI

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने सोमवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने से उन्हें 50 ओवर के प्रारूप के विश्व कप की तैयारी में काफी मदद मिली है। स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर पर पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ मामले में दोषी पाये जाने के बाद एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था।

देखें :- आईपीएल 2019 प्‍वाइंट्स टैबल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के शिविर से जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस जा रहे हैं। बैंगलुरू के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर राजस्थान के इस कप्तान ने कहा, ‘‘निजी तौर पर मेरे लिए आईपीएल मैदान में समय बिताने के साथ मजबूत विरोधी टीमों और शानदार खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका है।’’

पढ़ें:- आंद्रे रसेल बने IPL के एक सीजन में छक्‍कों का अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है टी20 क्रिकेट आपको 50 ओवर के क्रिकेट के लिए तैयार करता है। पिछले दो साल से एकदिवसीय क्रिकेट को जिस तरह से खेला जा रहा है उससे लगता है कि वह टी20 क्रिकेट का विस्तारित संस्करण है।’’

पढ़ें:- दिल्‍ली के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद पृथ्‍वी-अय्यर को मिला मुंबई टी20 लीग में मौका

विश्व कप की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ तैयारियों की दृष्टि से मैं सहज हूं। मैं घर (ऑस्ट्रेलिया) जा रहा हूं और वहां न्यूजीलैंड के साथ तीन अभ्यास मैच हैं। इंग्लैंड में भी हमें दो अभ्यास मैचों में खेलने का मौका मिलेगा। तैयारी के लिए काफी समय है।’’

Editor's Pick