• Home
  • News
  • IPL is a dream but right now I am focused on representing West Indies: Shimron Hetmyer

IPL में खेलना विंडीज के शतकवीर शिमरोन हेटमेयर का सपना

आईपीएल खेलना मेरा सपना है लेकिन अभी तो वेस्टइंडीज की तरफ से खेलने को प्राथमिकता दे रहा हूं।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 23, 2018, 04:31 PM IST

Published On Oct 23, 2018, 04:31 PM IST

Last UpdatedOct 23, 2018, 04:31 PM IST

Shimron Hetmyer@IANS

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर ने मंगलवार को कहा कि खराब फार्म से उबरने के लिए उन्होंने ब्रायन लारा की मदद ली। उनके जैसे युवाओं को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने वाले इस महान बल्लेबाज के वह शुक्रगुजार हैं।

21 साल के हेटमेयर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 106 गेंद में 78 रन बनाए। वह टेस्ट सीरीज में चार पारियों में 50 रन ही बना सके थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हेटमेयर ने दूसरे वनडे से पूर्व कहा, ‘‘मैं ब्रायन लारा को आदर्श मानता रहा हूं। उनके अधिकांश शाट्स स्वाभाविक रूप से सीख गया हूं। मैं स्वाभाविक खेल दिखाता हूं और गेंद के हिसाब से शॉट खेलता हूं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैने इससे पहले भी कुछ महान खिलाड़ियों से बात की है जिनमें लांस गिब्स, सर विव रिचडर्स और ब्रायन लारा शामिल है। यह जानकर अच्छा लगता है कि वे आपके साथ हैं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘उन्होंने मुझसे अपना स्वाभाविक खेल दिखाने को कहा। उन्होंने कहा कि गेंद को देखकर शॉट खेलो । उन्होंने हरसंभव मदद की कोशिश की जिससे लगा कि बल्लेबाजी आसान है।’’

पिछले वनडे में अपनी पारी के बारे में हेटमेयर ने कहा ,‘‘टेस्ट सीरीज में मेरा प्रदर्शन खराब रहा था लेकिन मैं उसे जल्दी भुलाना चाहता था। सीनियर खिलाड़ियों ने इसमें मदद की।’’

गौरतलब है पहले मैच में शानदार पारी देखने के बाद भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर उनको इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी टीमों की पहली पसंद होने की भविष्यवाणी की थी।

हेटमेयर ने कहा, भारत के महानतम स्पिनर्स में से एक मेरे बारे में ऐसी बातें करते हैं यह जानकर बहुत अच्छा लगता है। आईपीएल खेलना मेरा सपना है लेकिन अभी मैं एक एक कदम ले रहा हूं। मैं फिलहाल तो वेस्टइंडीज की तरफ से खेलने को प्राथमिकता दे रहा हूं।

 

Editor's Pick