IPL मीडिया अधिकार: इंडिया के मैचों से कितना महंगा हो गया IPL

आईपीएल मीडिया अधिकारों की बिक्री से बीसीसीआई की खूब कमाई हुई है। नंबर्स में समझिए कितना बड़ा हो गया है आईपीएल।

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 15, 2022, 11:26 AM IST

Published On Jun 15, 2022, 11:26 AM IST

Last UpdatedJun 15, 2022, 11:26 AM IST

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया अधिकारों की बिक्री से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भारी-भरकम कमाई हुई है। 2023-2027 के मीडिया अधिकार 48390.5 करोड़ रुपये में बिके हैं। यह बोर्ड की रिकॉर्ड कमाई है। नंबर्स में समझिए आखिर पूरा मामला क्या है

सिर्फ NFL से पीछे

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हर मैच की कीमत के हिसाब से अंदाजा लगाएं तो आईपीएल अब सिर्फ और सिर्फ अमेरिकी फुटबॉल के नैशनल फुटबॉल लीग (NFL) से ही पीछे है। आईपीएल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग को पछाड़ दिया है। हर NFL के हर मैच की कीमत 2022 में दस साल के लिए अनुबंध के आधार पर 35.07 मिलियन डॉलर है नहीं 2022-2025 के अनुबंध के अनुसार 11.34 अमेरिकी डॉलर है। वहीं अगर आईपीएल की बात करें तो इसकी कीमत 48390.5 करोड़ रुपये है। कुल 410 मैचों के लिए इतनी रकम का भुगतान किया जाएगा। यानी हर मैच की कीमत 118.02 करोड़ रुपये (लगभग 15.11 मिलियन अमेरिकी डॉलर ) हो गई है।

घरेलू मैचों से दोगुनी कीमत

आईपीएल के एक मैच की कीमत घरेलू मैचों की कीमत से करीब 1.96 गुना हो गई है। स्टार स्पोर्ट्स के साथ 2018 में हुई 5 साल की डील के मुताबिक 6138 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। इस हिसाब से भारतीय टीम के घरेलू धरती पर होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय मैच की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बनती है। और आईपीएल के लिए 118.02 करोड़ रुपये का भुगतान होगा।

करीब तीन गुना अधिक कमाई

पिछले चरण (2018-2022) के मुकाबले आईपीएल के मीडिया अधिकारों से बोर्ड को करीब 196 फीसदी अधिक पैसे मिले हैं। साल 2017 में स्टार इंडिया ने आईपीएल के मीडिया अधिकार (टीवी और डिजिटल) 16347 करोड़ रुपये में खरीदे थे। इसमें कुल 300 मैच यानी हर सीजन में 60 मैचों का हिसाब लगाया गया था। इस बार 410 मैचों के लिए कुल 48390.5 करोड़ रुपये की कीमत लगाई गई है। भारतीय रुपये के हिसाब से यह 2.96 गुना ज्यादा रहा।

स्टार को मिले थे अधिकार

डिज्नी स्टार ने टीवी प्रसारण अधिकार के लिए इस बार कुल 23575 करोड़ रुपये की बोली लगाई। यह उनकी पिछली बोली से दोगुने से ज्यादा है। पिछली बार भारतीय उपमहाद्वीप में टीवी पर प्रसारण के लिए सोनी ने 11050 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। लेकिन उसे अधिकार नहीं मिले थे क्योंकि स्टार ने सभी कैटिगरी की एक मिलाकर बोली लगा दी थी और वह सबसे ज्यादा कीमत देने वाला प्रसारक बन गया था।

डिजिटल पर बल्ले-बल्ले

भारतीय उपमहाद्वीप के लिए इस बार डिजिटल प्रसारण के लिए कुल 23758 करोड़ रुपये की बोली लगी है। वायकॉम 19 ने 20500 करोड़ रुपये की बोली लगाकर भारतीय उपमहाद्वीप में डिजिटल प्रसारण के पैकेज बी के अधिकार हासिल किए। इसके साथ ही उसने पैकेज सी (भारतीय उपमहाद्वीप के चुनिंदा खास मैचों) भी हासिल किया। इसके लिए उसने 3257 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick