• Home
  • News
  • ipl media broadcasting rights auction process and all you need to know

कैसे होगी बोली, क्या है पैकेज- IPL प्रसारण अधिकार नीलामी के बारे में जानें सब कुछ

IPL Media Rights की बोली आज शुरू हो रही है। आपको पता लग जाएगा कि आईपीएल के मैच अगले पांच साल कौन से चैनल पर देख पाएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 12, 2022, 10:47 AM IST

Published On Jun 12, 2022, 10:47 AM IST

Last UpdatedJun 12, 2022, 10:47 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 2023-2027 चरण के लिए प्रसारण अधिकार के लिए नीलामी की प्रक्रिया रविवार 12 जून को शुरू होगी. यह ई-ऑक्शन होगा. साल 2017 में स्टार इंडिया ने 2.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर (16,347.50 रुपये) में पांच साल के लिए प्रसारण अधिकार खरीदे थे. इस बार बेस प्राइस 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक रखा गया है. इस बीच अमेजन ने खुद को नीलामी से अलग कर लिया है.

ई-ऑक्शन क्या होता है?
ई-ऑक्शन वह होता है जब कंपनियां ऑनलाइन पोर्टल के जरिए नीलामी में शामिल होती हैं. यह 2017 में भी फॉलो किया गया है. इसमें संभावित दावेदार कंपनियां लगातार बोलियां तब तक डालती रहती हैं जब तक सामने वाली कंपनियां नीलामी से हट न जाएं. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को प्रसारण अधिकार मिल जाते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कब होगा ई-ऑक्शन
आईपीएल ने पहली बार ई-ऑक्शन के जरिए नीलामी करवाने का फैसला किया है. यह रविवार (12 जून) को सुबह 11 बजे मुंबई में शुरू होगी. इसकी कोई आखिरी तारीख नहीं रखी गई है. और आईपीएल नीलामी की प्रक्रिया अगले कुछ दिन जारी रख सकता है.

कब तक के लिए है नीलामी
यह नीलामी 2023 से 2027 के चरण के प्रसारण अधिकार के लिए है.

कैसे होगी नीलामी प्रक्रिया
सभी कैटिगरी में सबसे ज्यादा नीलामी लगाने वाले प्रसारणकर्ता का नाम स्क्रीन पर आ जाएगा. नीलामीकर्ता को बताना होगा कि वह प्रति मैच के लिए अधिकतम कितनी रकम की बोली लगा सकता है.

चार भाग में होगी नीलामी
मीडिया अधिकार चार अलग-अलग हिस्सों में बेचे जाएंगे. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि चारों अलग ब्रैकेट के लिए एक साथ नीलामी को स्वीकार नहीं किया जाएगा. सभी को अलग-अलग के लिए बोली लगानी होगी.

कौन से चार हिस्से हैं
A- टेलीविजन प्रसारण अधिकार केवल भारतीय उपमहाद्वीप के लिए
B- डिजिटल प्रसारण अधिकार
C- 18 मैचों के पैकेज (सीजन का पहला मैच, चार प्लेऑफ और वीकैंड पर होने वाले डबल हेडर मुकाबलों के दौरान शाम के मैच के लिए)
D- बाकी दुनिया में प्रसारण के लिए

बोर्ड ने पूरे पैकेज के लिए बेस प्राइस 32,890 करोड़ रुपये रखा है. इस हिसाब से देखें तो हर मैच को टीवी पर दिखाने के लिए बोर्ड ने 49 करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा है. वहीं, डिजिटल के लिए 33 करोड़ रुपये, 18 मैच के क्लस्टर के लिए 16 करोड़ रुपये और बाकी दुनिया के लिए 3 करोड़ रुपये का बेस प्राइस है.

ऐसे लगेगा हिसाब
अभी तक हर सीजन में कुल 74 मैच होने तय हैं. यानी इस हिसाब से देखें अगले पांच साल में कुल 370 मैच खेले जाएंगे. तो 32890 रुपये के बेस प्राइस के लिए इस रकम को अगले साल में होने वाले कुल 370 मैचों से डिवाइड कर दिय गया है.  तब जाकर एक मैच का बेस प्राइस निकला है. बोर्ड ने यह पूरा हिसाब हर सीजन में 74 मैचों के आधार पर किया है. अगर भविष्य में टीमों की संख्या बढ़ने पर मैच बढ़ते हैं तो प्रसारणकर्ता बोर्ड को अधिक भुगतान करेगा.

पैकेज कैसे बिकेंगे
पैकेज ए और बी के लिए बोली एक साथ लगाई जाएगी. एक बार अगर दोनों के लिए बोली पूरी हो जाएगी तो फिर सी और डी पैकेज के लिए बोली लगेगी.

क्या एक से अधिक के लिए लग सकती है बोली
एक बोली लगाने वाला अलग-अलग पैकेज के लिए बोली लगा सकता है. हालांकि पैकेज ए और बी के विजेता के पास अतिरिक्त अडवांटेज होगा. पैकेज ए को जीतने वाला पैकेज बी के सबसे अधिक बोली लगाने वाले से लड़ेगा और पैकेज बी को जीतने वाला इसी तरह पैकेज सी और डी के नीलामीकर्ता से मुकाबला करेगा.

आईपीएल ने कैटिगरी जीतने वालों को इंसेन्टिव देने का फैसला किया है. उदाहरण के लिए पैकेज ए को जीतने वाले के पास यह मौका होगा कि वह तय समय में पैकेज बी के सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले से पांच पर्सेंट एक्सट्रा देकर बोली लगा ले. इसके बाद पैकेज ए के विजेता और पैकेज बी के सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले लगातार बोली लगाकर मुकाबला कर सकते हैं. यह बोली पिछली बोली से कम से कम पांच पर्सेंट अधिक होगी. जब तक कोई विजेता नहीं हो जाता यह प्रक्रिया चलती रहेगी.

इसके बाद पैकेज सी की बोली लगेगी. पैकेज बी के विजेता के पास यह मौका होगा पैकेज सी के सबसे अधिक बोली लगाने वाले से पांच पर्सेंट की अधिक की बोली लगा ले. यह पूरी प्रक्रिया ऊपर की तरह ही होगी. और ऐसा ही पैकेज डी के साथ भी होगा.

Editor's Pick