• Home
  • News
  • IPL Media Rights: Know how much BCCI will earn from one ball in IPL

IPL Media Rights: जानें IPL में एक गेंद से कितने लाख कमाएगा BCCI

IPL एक मैच से कमाई करने के मामलें में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग बन गई है। IPL ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 13, 2022, 02:32 PM IST

Published On Jun 13, 2022, 02:32 PM IST

Last UpdatedJun 13, 2022, 02:32 PM IST

Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले 5 साल के लिए टीवी और डिजिटल राइट्स तय हो गए हैं। IPL के टीवी राइट्स प्रति मैच 57.5 करोड़ में बिके हैं। वहीं, 50 करोड़ रुपये प्रति मैच डिजिटल राइट्स की आखिरी बोली रही। यानी BCCI टीवी और डिजिटल के जरिए आईपीएल के एक मैच से 107.5 (57.5+50) करोड़ कमाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो BCCI अगले 5 सालों तक हर मैच की एक गेंद से करीब 44 लाख 79 हजार की कमाई करेगी।

IPL के हर मैच में 40 ओवर का खेल होता है यानी एक मैच में 40X6=240 गेंदें फेंकी जाएगी। BCCI एक मैच से 107.5 करोड़ की कमाई करेगी। अब हिसाब लगाया जाए कि एक गेंद से BCCI को कितनी कमाई होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

107.5 करोड़ रुपये/240 गेंद= 0.4479 यानी 44 लाख 79 हजार रुपये की कमाई BCCI की एक गेंद से होगी।

IPL के अगले 5 सालों के लिए टीवी और डिजिटल के राइट्स की बोली 44,000 करोड़ पर खत्म हुई है। इस तरह IPL एक मैच से कमाई करने के मामलें में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग बन गई है। IPL ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा किया। एक मैच से कमाई करने के मामलें में अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग पहले नंबर पर है।

एक मैच से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लीग 

  • एनएफएल – $17m (लगभग रु. 132 करोड़)
  • आईपीएल – $13.5m (लगभग 105 करोड़ रुपये)
  • ईपीएल – $11 मिलियन (लगभग 85 करोड़ रुपये)
  • एमएलबी – $11 मिलियन (लगभग 85 करोड़ रुपये)
  • एनबीए – $2 मिलियन (लगभग 15 करोड़ रुपये)

 

 

Editor's Pick