• Home
  • News
  • Ipl mega auction 2022 shah rukh khans son daughter aryan khan and suhana khan attend kkrs pre auction briefing photo viral on twitter 5235877

IPL 2022: KKR की प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में नजर आए शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्री-आईपीएल नीलामी ब्रीफिंग के दौरान केकेआर के मालिक शाहरुख खान के बच्चे, आर्यन खान और सुहाना खान बेंगलुरु में नजर आए।

Edited By : India.com Staff |Feb 12, 2022, 10:50 AM IST

Published On Feb 12, 2022, 10:50 AM IST

Last UpdatedFeb 12, 2022, 10:50 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन 2022 से पहले शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए प्री-आईपीएल नीलामी ब्रीफिंग के दौरान केकेआर के मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बच्चे आर्यन खान (Aryan Khan) और सुहाना खान (Suhana Khan) बेंगलुरु में नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आर्यन खान और उनकी बहन सुहाना केकेआर टीम की मैनेजमेंट टीम के सदस्यों के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ और कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी के साथ गंभीर चर्चा में नजर आ रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सुहाना खान पहली बार आईपीएल ऑक्शन में नजर आएंगी, जबकि उनके भाई आर्यन पिछले सीजन भी नीलामी में शामिल हुए थे। पिछले साल उन्हें इवेंट में को-ओनर जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता के साथ देखा गया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए आंद्रे रसेल (Andre Russell) को 12 करोड़, वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को 8 करोड़, वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) को 8 करोड़ और सुनील नरेन (Sunil Narine) को 6 करोड़ में रीटन किया है। केकेआर टीम अब बची हुई 48 करोड़ की पर्स के साथ 21 स्पॉट के लिए नए खिलाड़ी चुनने मेगा ऑक्शन में उतरेगी।

Editor's Pick