IPL Mock Auction: कैमरन ग्रीन पर लगी सबसे बड़ी बोली, शॉ भी बिके, सोल्ड- अनसोल्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट
IPL Mock Auction: कैमरन ग्रीन पर लगी सबसे बड़ी बोली, शॉ भी बिके, सोल्ड- अनसोल्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट
स्टीव स्मिथ, डेवॉन कॉनवे और जेक फ्रेजर मैकगर्क को लेकर किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई दी और तीनों प्लेयर्स अनसोल्ड रहे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - December 14, 2025 7:04 AM IST
IPL Mock Auction
IPL Mock Auction: आईपीएल 2026 को लेकर मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबुधाबी में होना है. इस ऑक्शन से पहले रविचंद्रन अश्विन की तरफ से मॉक ऑक्शन का आयोजन कराया गया, जहां कैमरन ग्रीन पर सबसे बड़ी बोली लगी. इस मॉक ऑक्शन में लियाम लिविंगस्टन और वेंकटेश अय्यर को भी मोटी रकम मिली. इसके अलावा पृथ्वी साव को भी खरीददार मिला.
Cameron Green
कैमरन ग्रीन पर लगी सबसे बड़ी बोली
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर आईपीएल मॉक ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लगी. चेन्नई सुपरकिंग्स और केकेआर के बीच ग्रीन को खरीदने के लिए जोरदार भिड़ंत हुई, मगर 21 करोड़ की बोली के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने उन्हें अपने नाम किया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
Liam Livingstone
इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी
इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन आईपीएल मॉक ऑक्शन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. लियाम लिविंगस्टन को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 18.50 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम के साथ जोड़ा.
Venkatesh Iyer
वेंकटेश अय्यर पर भी बरसे पैसे
आईपीएल 2025 के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर भी पैसे की बरसात हुई. रविचंद्रन अश्विन के मॉक ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 17.50 करोड़ में खरीदा. वह मॉक ऑक्शन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने.
Ravi Bishnoi
रवि बिश्नोई पर लगी 10.50 करोड़ की बोली
रवि बिश्नोई जो पिछले सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा थे, उन्हें आईपीएल के मॉक ऑक्शन में 10.50 करोड़ मिले. रवि बिश्नोई को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपनी टीम के साथ जोड़ा.
Jason Holder
जेसन होल्डर को भी मिली मोटी रकम
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर को भी आईपीएल के मॉक ऑक्शन में मोटी रकम मिली. जेसन होल्डर को लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने नौ करोड़ में अपने नाम किया.
Prithvi Shaw
पृथ्वी साव को भी मिला खरीददार
आईपीएल के पिछले सीजन अनसोल्ड रहे पृथ्वी साव को आईपीएल 2026 से पहले मॉक ऑक्शन में खरीददार मिला. पृथ्वी साव को कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने चार करोड़ में अपने नाम किया.
IPL
आईपीएल मॉक ऑक्शन के सोल्ड- अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट
कैमरन ग्रीन- 21 करोड़ रुपए, चेन्नई सुपरकिंग्स
लियाम लिविंगस्टन- 18.5 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स
वेंकटेश अय्यर- 17.5 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स
रवि बिश्नोई- 10.5 करोड़ रुपए, सनराइजर्स हैदराबाद
जेसन होल्डर- 9 करोड़ रुपए, लखनऊ सुपरजायंट्स
मथीशा पथिराना- 7 करोड़ रुपए, दिल्ली कैपिटल्स
पृथ्वी शॉ- 5.25 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स
डेविड मिलर- 4.5 करोड़ रुपए, पंजाब किंग्स
जॉनी बेयरस्टो- 3.75 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.