IPL: दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे मयंक मार्कंडेय, मुंबई ने किया रिलीज

मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ ट्रांसफर सम्बंधी करार करते हुए स्पिन गेंदबाज मयंक को मुक्त कर दिया है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 31, 2019, 03:21 PM IST

Published On Jul 31, 2019, 03:21 PM IST

Last UpdatedJul 31, 2019, 03:21 PM IST

Mayank Markande

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस टीम ने युवा स्पिनर मयंक मार्कंडेय को करार से मुक्त कर दिया है। अगले सीजन में मयंक दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा होंगे।

मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ ट्रांसफर सम्बंधी करार करते हुए स्पिन गेंदबाज मयंक को मुक्त कर दिया है। मयंक के बदले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शरफेन रदरफोर्ड को अपने रूस्टर में शामिल कर लिया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- पृथ्वी शॉ पर लगे प्रतिबंध पर कोच बोले, ‘फाइटर’ है वो, वापसी करेगा

इस कदम पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अम्बानी ने कहा, “हम मयंक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। मयंक एक शानदार प्रतिभा हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हम उन्हें युवा अवस्था में ही पहचाने और तैयार करने में सफल रहे। हमारे लिए यह कठिन फैसला है लेकिन हमें मयंक को रिलीज करना पड़ रहा है क्योंकि हम चाहते हैं कि वह काफी आगे तक का सफर तय करें। वह हमेशा मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा रहेंगे।”

आकाश ने आगे कहा, “मैं अपने परिवार में एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी शरफेन को शामिल करते खुशी महसूस कर रहा हूं। शरफेन ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया है। वह प्रतिभाशाली हैं और हमें यकीन है कि मुंबई में उन्हें अच्छा लगेगा।”

पढ़ें:- डोप टेस्‍ट में फेल हुए पृथ्‍वी शॉ, BCCI ने 8 महीने का लगाया बैन

दिल्ली को 2019 सीजन में एक क्वालिटी स्पिनर की कमी खली थी। फिरोजशाह कोटला की धीमी विकेट पर मयंक काफी सफल होते। ऐसे में जबकि दिल्ली के पास कगीसो रबाडा और इशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाज हैं, मयंक के आने से उसकी गेंदबाजी आक्रमण में पैनापन आएगा।

Editor's Pick