add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2021: जानिए Rajasthan Royals का कब, किससे, कहां होगा मुकाबला- क्या है पूरी टीम?IPL 2021: जानिए Rajasthan Royals का कब, किससे, कहां होगा मुकाबला- क्या है पूरी टीम?

राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैचों में सिर्फ 3 मैच जीतकर भी अंक तालिका में 5वें स्थान पर बनी हुई है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 18, 2021 4:53 PM IST

Indian Premier League 2021, Rajasthan Royals, Schedule, Time And Venue: पहली बार संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी खेल रही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम टूर्नामेंट के पहले हाफ के बाद प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है. वह 6 अंक हासिल करने के बाद फिलहाल अंकतालिका में 5वें स्थान पर है. हालांकि उसने सिर्फ 3 मैचों में ही जीत दर्ज की है. रॉयल्स को दूसरे हाफ से अपना प्रदर्शन बदलने की आस है. रॉयल्स की टीम 21 सितंबर को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने दूसरे हाफ के अभियान की शुरुआत करेगी.

हालांकि इस बार टीम को अपने इंग्लैंड के खिलाड़ियों की कमी जरूर खलेगी. उसकी ओर से (Jos Buttler) जोस बटलर (इंग्लैंड के आगामी बिजी शेड्यूल) की वजह से आईपीएल में नहीं आ रहे हैं, जबकि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) अनिश्चितकाली ब्रेक पर हैं. इसके अलावा घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) कोहनी की चोट के चलते इस साल के अंत तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि रॉयल्स की टीम ने इन खिलाड़ियों के बदले तबरेज शम्सी जैसे कुछ खिलाड़ियों को अपने पाले में किया है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के ही डेविड मिलर (David Miller) और क्रिस मॉरिस (Chris Morris) का साथ टीम को मिलेगा. इससे वह अपनी किस्मत जरूर चमकाना चाहेगी. हालांकि टीम को एक बार फिर अपना नया ओपनिंग कॉम्बिनेशन तलाशना होगा और मिडल ऑर्डर बैटिंग में भी काम करना होगा.

Indian Premier League 2021, Rajasthan Royals Full Schedule:

21 सितंबर: vs पंजाब किंग्स (शाम 7:30 बजे से) दुबई

25 सितंबर: vs दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से) अबू धाबी

27 सितंबर: vs सनराइजर्स हैदराबाद (शाम 7:30 बजे से) दुबई

29 सितंबर: vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (शाम 7:30 बजे से) दुबई

02 अक्‍टूबर: vs चेन्नई सुपरकिंग्स (शाम 7:30 बजे से) अबू धाबी

05 अक्‍टूबर: vs मुंबई इंडियन्स (शाम 7:30 बजे से) शारजहा

07 अक्‍टूबर: vs कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम 7:30 बजे से) शारजहा

TRENDING NOW

Rajasthan Royals Full Squad:

संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहीम, चेतन सकारिया, के.सी. करियप्पा, कुलदीप यादव, लियाम लिविंगस्टोन, आकाश सिंह, ग्लेन फिलिप्स, तबरेज शम्सी, ओशाने थॉमस, एविन लुईस.