add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कभी 9.25 Cr में बना था धोनी की टीम का हिस्सा, अब चुपचाप क्रिकेट को कहा अलविदा

कभी इस खिलाड़ी के नाम आईपीएल में सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर बनने का रिकॉर्ड था. चेन्नई सुपर किंग्स ने इसे 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब उनसे संन्यास ले लिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 22, 2025 9:15 PM IST

नई दिल्ली: कभी यह खिलाड़ी आईपीएल के विशेषज्ञ स्पिनर्स में था. टी20 क्रिकेट का स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले इस खिलाड़ी ने चुपचाप प्रफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

कर्नाटक के स्पिनर कृष्णप्पा गौतम ने सोमवार को प्रोफेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है. 37 वर्षीय खिलाड़ी ने केएससीए मीडिया लाउंज में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी, जिसमें कर्नाटक राज्य क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद, उपाध्यक्ष सुजीत सोमासुंदर और सचिव संतोष मेनन मौजूद थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कृष्णप्पा गौतम ने भारत की तरफ से इकलौता मुकाबला 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के विरुद्ध खेला था. इस मैच में गौतम ने विपक्षी टीम के विकेटकीपर मिनोद भानुका को आउट किया.

इस खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में कुल 36 मैच खेले हैं, जिसमें 38.47 की औसत के साथ 21 विकेट हासिल किए. इस दौरान गौतम ने राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की ओर से खेला. लीग में उन्होंने आखिरी मैच मई 2024 में खेला.

अपनी सहनशक्ति और जबरदस्त प्रतिस्पर्धी भावना के लिए मशहूर, कृष्णप्पा गौतम ने हिम्मत और दृढ़ संकल्प के दम पर अपना करियर बनाया. उन्होंने एक ऐसे क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान बनाई जो लगातार बेहतरीन विरोधियों के खिलाफ अपनी क्षमता से बढ़कर प्रदर्शन करता था.

इस खिलाड़ी को टी20 स्पेशलिस्ट माना जाता था. साल 2016 में उन्होंने कर्नाटक की तरफ से रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी की और अपने पहले तीन मुकाबलों में 18 विकेट हासिल किए थे. लगातार अच्छी परफॉर्मेंस के चलते उन्हें 2017 में इंडिया ए टीम में जगह मिली थी.

कृष्णाप्पा गौतम आईपीएल 2021 की नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी रहे थे, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा था. हालांकि, बाद में इस रिकॉर्ड को आवेश खान, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर ने तोड़ा.

आईपीएल के अलावा कृष्णाप्पा गौतम ने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 59 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 224 विकेट लेने के अलावा 224 विकेट हासिल किए. इसके अलावा, 68 लिस्ट-ए मुकाबलों में 96 विकेट लेने के साथ 630 रन बनाए. गौतम ने कई मौकों पर इंडिया ए का भी प्रतिनिधित्व किया.