• Home
  • News
  • IPL Team punjab Kings owner want to buy WPL Team

IPL के बाद अब WPL में निवेश करना चाहती है ये टीम? मालिक ने खुद दिया बड़ा हिंट

आईपीएल की स्टार टीम पंजाब किंग्स अब विमेंस प्रीमियर लीग में भी निवेश करने का मन बना रही है. पंजाब किंग्स के सह मालिक ने खुद ये इच्छा जताई है.

Edited By : Saurav Kumar |May 18, 2026, 02:34 PM IST

Published On May 18, 2026, 02:34 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2026, 02:34 PM IST

PBKS Team

PBKS Team

PBKS Want to Buy WPL Team: आईपीएल के क्रेज की तरह अब डब्ल्यूपीएल का क्रेज भी फैंस के सिर चढ़कर बोलने लगा है. इस लीग की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है. इसी लोकप्रियता को देखते हुए आईपीएल की स्टार टीम पंजाब किंग्स के मालिक ने बड़ा बयान दिया है. पंजाब किंग्स के सह मालिक मोहित बर्मन ने बड़ी बात कही है.

WPL में टीम खरीदना चाहते हैं PBKS के मालिक

पंजाब किंग्स में 48 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले बर्मन ने पीटीआई से कहा, ‘‘डब्ल्यूपीएल ने बहुत कम समय में ही महिला क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में अपनी पहचान बना ली है. महिला क्रिकेट की प्रगति शानदार रही है. हमने शुरू में महिला क्रिकेट में निवेश नहीं किया और इसे अविश्वास के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि महिला क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है. हम एक महिला आईपीएल टीम (डब्ल्यूपीएल) के मालिक बनना चाहेंगे.’’ बर्मन का मानना ​​है कि डब्ल्यूपीएल और भारतीय महिला टीम की हालिया सफलता ने लोगों में काफी रुचि पैदा की है.

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पिछले साल पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता था और उसे अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप में भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. बर्मन ने कहा, ‘‘आज की युवा लड़कियां महिला क्रिकेटरों का प्रमुख खेल हस्तियों और सक्षम पेशेवर खिलाड़ियों के रूप में अनुसरण कर सकती हैं. इससे खेल का भविष्य पूरी तरह बदल जाता है.’’

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने पिछले साल पीटीआई को बताया था कि बोर्ड की फिलहाल डब्ल्यूपीएल में नई टीम जोड़ने की कोई योजना नहीं है. धूमल ने कहा था, ‘‘फिलहाल हम किसी भी टीम को शामिल करने का फैसला करने से पहले अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं. अभी हमारी डब्ल्यूपीएल में नई टीम जोड़ने की कोई योजना नहीं है.’’ वर्तमान में डब्ल्यूपीएल में आईपीएल फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली तीन टीम मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स हैं.

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने भी विमेंस प्रीमियर लीग में निवेश की बात कही थी. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस लीग में कितनी और नई टीमों को एंट्री मिलती है.

Editor's Pick