• Home
  • News
  • IPL vs PSL Salary comparison

IPL vs PSL: खिलाड़ी PSL छोड़ IPL क्यों चुनते हैं? समझिए 5 गुना सैलरी का पूरा गणित

IPL vs PSL: आखिर खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर आईपीएल की ओर आ रहे हैं. इसकी एक बड़ी वजह सैलरी भी है. जानते हैं दोनों लीग की सैलरी में कितना अंतर है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 23, 2026, 05:00 PM IST

Published On Mar 23, 2026, 05:00 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2026, 05:00 PM IST

ipl vs psl salary

ipl vs psl salary

IPL vs PSL Salary : आईपीएल और पीएसएल के बीच वैसे तो कोई मुकाबला नहीं है. लेकिन टकराव तो हो ही जाता है. इस बार भी हुआ. कई खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग के साथ हो लिए. उन्होंने पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा और आईपीएल का दामन थाम लिया. अब सवाल है कि आखिर विदेशी खिलाड़ी ऐसा क्यों कर रहे हैं. आखिर इसकी वजह क्या है. हालांकि यह पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी ऐसा हो चुका है जब खिलाड़ी पीएसएल शुरू होने से पहले आईपीएल में आ जाते हैं.

क्यों पीएसएल छोड़कर आईपीएल में आते हैं खिलाड़ी

हालांकि खिलाड़ियों की वजह अलग हो सकती है. लेकिन बड़ा कारण आईपीएल में मिलने वाली मोटी रकम है. और ऊपर से आईपीएल की ब्रांड वैल्यू, यहां मिलने वाला एक्सपोजर और दुनियाभर की नजरें, ये सब एक ऐसा कॉकटेल है जो विदेशी खिलाड़ियों को अपनी ओर खींचता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक हिसाब से देखें तो आईपीएल की औसत फीस दुनिया की किसी भी क्रिकेट टी20 लीग की तुलना में बहुत ज्यादा है. और यह एक ऐसा मोह है जिसे छोड़ पाना आसान नहीं.

IPL vs PSL: IPL के सामने बिखर रहा है PSL, 9 खिलाड़ियों ने कहा अलविदा, ICC की शरण में जाएगा पीसीबी

मुजरबानी के आंकड़े से समझिए, IPL vs PSL के भुगतान में कितना फर्क

अब उदाहरण के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी का उदाहरण लेते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस दाएं हाथ के पेसर को अपने साथ जोड़ा है. वह वेस्टइंडीज के पेसर शेमार जोसफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े हैं. मुजरबानी इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम के साथ थे. वहां उन्हें 1.1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये मिल रहे थे. अब अगर भारतीय रुपये में इसका हिसाब लगाएं तो यह करीब 37 लाख भारतीय रुपये बनता है. और खबरों की मानें तो केकेआर ने मुजरबानी को उनके बेस प्राइस यानी करीब 75 लाख भारतीय रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा है. यह रकम मुजरबानी को पाकिस्तान में मिलने वाली रकम से दोगुनी है.

IPL: ड्वेन ब्रावो से जसप्रीत बुमराह तक, डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों का काल बनते हैं ये गेंदबाज

IPL में तो मैच फीस भी मिलती है

पर आईपीएल का असली खेल दूसरा है. साल 2025 से आईपीएल ने खिलाड़ियों को मैच फीस देने का ऐलान किया है. यानी प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर को आईपीएल में खेलने वाले हर मैच के लिए 7.5 लाख भारतीय रुपये मिलेंगे. और अगर मान लीजिए मुजरबानी सभी 14 लीग मैच खेलते हैं तो उन्हें करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. जो उनके कॉन्ट्रैक्ट की रकम से अलग होंगे. तो कुल मिलाकर उन्हें 1.80 करोड़ भारतीय रुपये मिलेंगे जो पाकिस्तान सुपर लीग की रकम से लगभग पांच गुना ज्यादा है.

इस खतरनाक खिलाड़ी ने IPL के लिए छोड़ दिया PSL, बौखलाए PCB ने दी ये धमकी

ये खिलाड़ी छोड़ चुके हैं पीएसएल

इस साल के पीएसएल से कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद नाम वापस लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों में कई बड़े नाम शामिल हैं. इसमें वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती और जॉनसन चार्ल्स, श्रीलंका के दासुन शनाका, जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी, ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन और जेक फ्रेजर-मैकगर्क, दक्षिण अफ्रीका के ओटनेल बार्टमैन, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज और इंग्लैंड के टायमल मिल्स शामिल हैं.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick