महिला क्रिकेटर्स के हेलमेट और पैड का रंग बदलने के लिए चढ़ाया कपड़ा !

मैच के दौरान खिलाड़ियों के हेलमेट और पैड पर कपड़ा चढ़ा नजर आया। टीम की जर्सी से मिलते जुलते रंग का कपड़ा इनपर चढ़ाया गया था ताकि सबकुछ एक जैसा दिखे।

Edited By : Viplove Kumar |May 23, 2018, 11:23 AM IST

Published On May 23, 2018, 11:23 AM IST

Last UpdatedMay 23, 2018, 11:23 AM IST

© IPL/Twitter page

इंडियन प्रीमियर लीग में महिलाओं के पहले टी20 मुकाबला का आयोजन मंगलवार को पहले क्वालीफायर से ठीक पहले किया गया था। यह मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला गया जहां पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद को भिड़ना था। इस मैच में महिला खिलाड़ियों ने तो अपना 100 फीसदी दिया लेकिन व्यवस्था में काफी कमी नजर आई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/women-ipl-umpiring-was-in-question-during-supernovas-trailblazers-tie-714858″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महिलाओं के आईपीएल टूर्नामेंट कराने की योजना बना रही बीसीसीआई ने पहले प्रदर्शनी मैच में कई अहम बातों पर ध्यान नहीं दिया। महिलाओं के लिए किट का प्रबंध भी पूरी तरह से नहीं किया गया था। मैच के दौरान खिलाड़ियों के हेलमेट और पैड पर कपड़ा चढ़ा नजर आया।

टीम की जर्सी से मिलते जुलते रंग का कपड़ा इनपर चढ़ाया गया था ताकि सबकुछ एक जैसा दिखे। एक तरफ जहां आईपीएल के इस नए सीजन में हर टीम को दो अलग-अलग जर्सी पहनने की इजाजत दी गई है वहां महिलाओं के लिए पूरे किट का भी इंतजाम नहीं था।

मैच के आयोजन में नजर आई खामियां

महिलाओं के इस टी-20 प्रदर्शनी मैच को मंगलवार के दिन कराया गया अगर इसे रविवार को आईपीएल फाइनल के दिन रखा जाता तो दर्शक ज्यादा संख्या में देखने आते। रविवार छुट्टी का दिन होता है जबकि मंगलवार वर्किंग डे ऐसे में मैच के लिए दर्शकों को खींचना मुश्किल हो जाता है।

अगर प्रदर्शनी मैच था तो एंट्री फ्री क्यों नहीं रखी गई

इस मैच को लोगों के बीच महिला क्रिकेट को और ज्यादा पॉपुलर करने के इरादे के आयोजित किया गया था। अगर यह एक प्रदर्शनी मैच था तो फिर दर्शकों के लिए एंट्री फ्री क्यों नहीं रखी गई। तपती गरमी में दोपहर के दो बजे टिकट के पैसे खर्च कर मैच देखने के लिए लोगों को लुभाना सफल नहीं रहा।

 

Editor's Pick